एक विश्व एक स्वास्थ्य थीम पर अमृत सरोवर किनारे मनाया योग दिवस - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जून 22, 2023

एक विश्व एक स्वास्थ्य थीम पर अमृत सरोवर किनारे मनाया योग दिवस

 पिथौरा विकासखंड के अमृत सरोवर तालाब किनारे योग दिवस सामूहिक रूप से मनाया गया


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/‘एक विश्व एक स्वास्थ्य’ थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर महात्मा गांधी नरेगा से बनाए गए अमृत सरोवर (तालाब) स्थल पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग, महिलाओं एवं युवाओं ने योग के आसन, प्राणायाम करते हुए योग के अमृत से सराबोर हो गए। इस दौरान सभी ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प भी लिया। स्थानीय योग प्रशिक्षकों ने कहा कि जीवन में योग से निरोगी काया रहती है, इसलिए प्रतिदिन योग को दिनचर्या में शामिल करें। जनपद पंचायत पिथौरा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सनत महादेवा ने बताया कि 21 जून को 9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से बनाए गए अमृत सरोवर किनारे ग्रामीणों, जॉबकार्डधारी परिवारों, जनप्रतिनिधियों ने योग किया। अमृत सरोवर किनारे योग करने से प्रकृति से सीधे जुड़ाव होता है और इस बार योग को गांव-गांव के हर घर तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं दे पाते हैं, ऐसे में योग ही है जो जीवन को संतुलित रखने में मददगार है। योग हमारी मानसिक शक्ति को बढ़ाता है, जिससे मन शांत रहता है। इसलिए जरूरी है कि प्रतिदिन कुछ समय निकालकर योग अवश्य करें।


इसी तारतम्य में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत मेमरा, घोघरा, परसदा, बम्हनी, जंघोरा, बरतुंगा, बगारपाली, घोघरा, गड़बेड़ा, कोल्दा, बुन्देली, छिंदौली, गिरना, मोहगांव, परधिया सरायपाली, सोनासिल्ली, सुखीपाली, अरण्ड, रजपालपुर, छिबर्रा, भोकलूडीह में अमृत सरोवर तालाब   किनारे योग दिवस सामूहिक रूप से मनाया गया