पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ समीपस्थ ग्राम खुटेरी में ग्राम के ही दिवंगत साहित्यकार के हिंदी व छत्तीसगढ़ी संग्रहित रचनाओं के पुस्तक का विमोचन विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्यकार जी. आर. राणा कांकेर , अध्यक्षता डॉ. चित्तरंजन कर भाषा विज्ञानी रायपुर के कर कमलों से किया गया । दिवंगत साहित्यकार मधु धान्धी के इस पुस्तक में 74 हिंदी के " मेरा सागर तुम्हारी कश्ती व छत्तीसगढ़ी के 19 कविताओं का संग्रह पुस्तक"मोर सुरता के गाँव " वैभव प्रकाशन रायपुर , श्रृंखला साहित्य मंच प्रकाशन से प्रकशित किया गया है । इस अवसर पर मुख्य अतिथि जी आर राणा ने कहा कि मधु धान्धी की कविताओं ने ग्राम खुटेरी को एक ऐतिहासिक गाँव बना दिया । अध्यक्षता कर रहे डॉ. चित्तरंजन कर ने कहा कि आज से 45 वर्ष पूर्व मात्र 26 वर्ष की आयु में धान्धी दिल की गहराइयों से मानवीय संवेदनाओं को छुआ है । स्व. धान्धी के रचनाओं की पुस्तकों का संपादन साहित्यकार स्वराज करुण ने किया है । आयोजन के दौरान ग्राम विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई । सांकरा निवासी गायक जवाहर लाल नायक और उनकी सुपुत्री विमला द्वारा उनकी छत्तीसगढ़ी गीतों का सस्वर गायन किया गया जिसे श्रोताओं द्वारा सराहा गया । कार्यक्रम में उपस्थित श्रृंखला साहित्य मंच के साहित्यकारों सहित अतिथियों को धान्धी परिवार , सरपंच घनश्याम धान्धी व पंचों द्वारा शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया । इसके पूर्व श्रृंखला अध्यक्ष प्रवीण प्रवाह द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया पश्चात स्व. धान्धी के सहपाठी रहे साहित्यकार शशि डड़सेना ने अपने अनुभव साझा किया ।
कार्यक्रम का सफल संचालन साहित्यकार उमेश दीक्षित व आभार प्रदर्शन पत्रकार व साहित्यकार संतोष गुप्ता ने किया । कार्यक्रम में श्रीमती माधुरी कर रायपुर , जीडी मानिकपुरी बागबाहरा , अनूप दीक्षित , शंकर गोयल , बंटी छत्तीसगढ़िया , माधव तिवारी , श्रीमती सरोज साव , जितेश्वरी साहू , गुरप्रीत कौर , कौतुक पटेल , डोलामणि साहू , बीजू पटनायक , जाकिर कुरैशी , रितेश महांति , मयंक पांडेय सहित साहित्यकार ,पत्रकार सहित ग्रामवासी उपस्थित थे ।

