आवास योजना की आड़ में जनमानस में राज्य सरकार के प्रति कटुता उत्तपन्न कर भाजपा के राजनैतिक लाभ की मंशा निंदनीय -कृष्णा - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

फ़रवरी 21, 2023

आवास योजना की आड़ में जनमानस में राज्य सरकार के प्रति कटुता उत्तपन्न कर भाजपा के राजनैतिक लाभ की मंशा निंदनीय -कृष्णा



महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर
/ प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर राज्य सरकार के प्रति जनमानस में कटुता उतपन्न कर आगामी समय मे राजनैतिक लाभ की मंशा भाजपा नेताओं की है जो निंदनीय है l  जनमानस को यह ज्ञात है कि विपक्ष अपने 15 वर्षो में राज्य के विकास के लिए कितने कार्यो को कार्यान्वित किया व स्वयं  का कितना विकास की गाथा लिखी l उपरोक्त बाते प्रेस विज्ञप्ति में नपा उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर ने विज्ञप्ति में कही lश्री चंद्राकर ने आगे कहाँ की  केंद्र की  सरकार  प्रधानमंत्री आवास योजना  व अन्य योजनाओं के राज्य में क्रियान्वयन को लेकर कितनी गंभीर व सजग है यह सर्वविदित है l कभी राशि आबंटन में लेट लतीफी ,कभी योजनाओं की सूची में राज्य के लोगो को अपात्र बताकर सम्पूर्ण राज्य का नाम हटा देना केंद्र के राज्य के प्रति सौतेले रवैये को दर्शाता है l  भाजपा के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए श्री चंद्राकर ने कहा कि पिछले 15 सालों के  शासन में राज्य के लोगो को अपनी व केंद्र की कितनी योजनाओं का लाभ दिलाया यह  सर्वविदित है और स्वयं का कितना विकास हुआ l

  श्री चंद्राकर ने आगे कहाँ की भाजपा के नेता राज्य की भूपेश सरकार की नीतियों के छत्तीसगढ़ में अपने  राजनैतिक अस्तित्व की तलाश कर रहे है l प्रधानमंत्री आवास योजना में नियमानुसार अपात्र हुए लोगो को राज्य के प्रति दिग्भर्मित कर आगामी समय मे राजनैतिक लाभ की मंशा रख प्रदर्शन करवा रहे है जो निंदनीय है lश्री चंद्राकर ने कहा कि राज्य की भूपेश सरकार नियमानुसार केंद्र की व राज्य की योजनाओं का सीधा लाभ  बिना भेदभाव किए बेहतर क्रियान्वयन की मंशा रखती है जिससे विपक्ष विचलित है व अपने राजनैतिक अस्तित्व के लिए प्रदर्शन की नौटंकी पर उतारू है और जिसके पास जमीन का पट्टा नहीं है उन गरीब परिवार को भ्रम में डाल रहे हैं आवास दिलाएंगे करके