महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /महासमुंद होटल अकाशिया मे नगर पालिका महासमुंद के दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरीय आजीविका मिशन के तहत जिले के बाग़बाहरा, पिथौरा, बसना, सराईपाली तथा तुमगाँव के नगर पालिका तथा नगर पंचायत क्षेत्र मे समूह को प्रत्येक दिशा मजबूत करने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, प्रशिक्षण मे 30 CRP को नगरीय क्षेत्र मे समूह गठन कर उनके आजीविका संवर्धन, समूह संचालन के मूल तत्व तथा पंच सूत्र की जानकारी दिया गया I
उपरोक्त कार्यक्रम मे मुख्य प्रशिक्षक के रूप मे जिले के निदान सेवा परिषद से श्री सुरेश शुक्ला द्वारा समूह निर्माण की प्रक्रिया तथा निर्माण के के मूल उद्देश्य की जानकारी दिया गया I
केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा जन हित में रोजगार सृजन के लिए विभिन्न योजनाओ का संचालन किया जा रहा है, नगर पालिका तथा नगर पंचायत क्षेत्र में रहने वाले लोगो के लिए दीन दयाल अन्त्योदय राष्ट्रिय शहरी आजीविका मिशन के तहत विभिन्न योजनाओ को प्रारंभ किया गया जिसका मूल उद्देश्य कौशल विकास और ॠण की सुविधाओं के लिए शहरी गरीबों को व्यापक रूप से शामिल करना है ।बढ़ती जनसँख्या तथा समय की मांग को देखते हुए वर्त्तमान में रोजगार एक बड़ी चुनौती के रूप में हमारे सामने है जिसके समाधान हेतु NULM के माध्यम से अत्यंत जरुरत मंद लोगो को जोड़कर समूह के सदस्यों की साझा सहमति से उनके पास पहले से विद्यमान हुनर या उनके रूचि के विषय में कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से हुनर को आजीविका के रूप में बदलने हेतु प्रयास किया जा रहा है जिससे पूरा समुदाय लाभान्वित होगा I स्थानीय स्तर पर समुदाय में रह रहे महिलाओ को समूह के रूप में जोड़कर बचत, बैठक को व्यवहार में शामिल कर आवश्कताओ की पूर्ति के साथ साथ आर्थिक शसक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ने का बड़ा मंच प्रदान करेगा I
महिला समूह के गठन के प्रारंभिक बिन्दुओ के साथ साथ समूह गठन की प्रक्रिया के जानकारी देते हुए श्री शुक्ला द्वारा बताया गया कि समूह निर्माण के साथ साथ समूह के सफल संचालन के लिए स्वय के द्वारा नियमावली बनाया जाना अत्यंत आवश्यक है, जिसके परिणाम स्वरुप समूह में अनुशासन बना रहता है चुकि समूह आर्थिक शसक्तीकरण के लिए भी बना है तो आर्थिक गतिविधि सञ्चालन के लिए स्पष्टता के लिए दस्तावेजीकरण अत्यंत आवश्यक है समूह के सफल सञ्चालन के लिए भारत सरकार पंच सूत्र तैयार किया गया जिसके अंतर्गत नियमित बैठक, नियमित बचत, आपसी लेन देन, ऋण चुकौती तथा रजिस्टर रख रखाव है, पंच सूत्र के पालन से अच्छे समूह का सपना तथा मूल उद्देश्य की पूर्ति होना तय हो जाता है दस्तावेजीकरण पश्चात् समूह सदस्यों द्वारा बैंक में जमा निकासी का ज्ञान भी सभी सदस्यों को होना चाहिए बैंकिंग गतिविधि के संचालन में सभी सदस्यों की सहभागिता भी होना जरुरी है बैंक में आपके लेन देन के आधार पर निरंतर जमा निकासी से आपके समूह की वरीयता के आधार पर बैंक के माध्यम से अल्प ऋण प्रबन्धन की व्यवस्था है जिसका उपयोग कर समूह के सदस्य व्यावसायिक गतिविधि की दिशा में आगे बढ़ सकते है Iनगर पालिका द्वारा रोजगार मूलक विभिन्न योजनाओ का सञ्चालन किया जाता है समूह के माध्यम से विभागीय जुड़ाव से लाभ लिया जा सकता है I
उपरोक्त कार्यशाला में नगर पालिका महासमुंद से सिटी मिशन मैनेजर श्री अभिनव दुबे, नगर पालिका सीईओ श्रीमति ममता बग्गा, श्रीमति राखी ठाकुर, श्रीमति प्रेमशिला बघेल, तुमगांव, बागबाहरा, बसना तथा सराईपाली के सीईओ तथा CRP उपस्थित थी I
