महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ शा.प्राथमिक शाला गोंगल में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया एवं शिक्षकगण,वरिष्ठ नागरिक एवं प्रतिभावान छात्र छत्राओ का सम्मान किया गया |कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मोहत ध्रुव सदस्य मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण थे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रूपलाल पटेल सरपंच थे विशेष अतिथि श्रीमती कुन्ती कमलेश ध्रुव, श्री रमेश कुमार इंगोले सेवानृवित शिक्षक,श्री प्रेमशंकर मिश्रा एवं श्री गौरव चन्द्राकर ब्लाक अध्यक्ष पत्रकार संघ थे कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ी महतारी की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पण तिलक वंदन कर किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा स्मार्ट क्लास का फीता काटकर उद्घाटन किया गया मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चो को पढ़ने एवं सीखने में आसानी होगी साथ ही बच्चो में पढ़ाई की प्रति रुचि जागृत होगी सरपंच श्री रूपलाल पटेल द्वारा बच्चो को विद्यालय नियमित आने एवं बच्चो को शिक्षा का जीवन मे क्या महत्व है उस पर प्रकाश डाला गया श्री रमेश इंगोले सेवानृवित शिक्षक द्वारा गोंगल स्कूल में अपने शिक्षकीय अध्यापन के अनुभव को बताया गया कि हम किस प्रकार पढ़कर हम आगे बढेगे एवं सफल होंगे श्री प्रेमशंकर मिश्रा सेवानृवित शिक्षक द्वारा विद्यालय एवं शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला गया कि शिक्षक किस प्रकार बच्चो को अध्ययन अध्यापन कर सफल बना सकता है |साथ ही छात्र छात्राओं द्वारा पारम्परिक छत्तीसगढ़ी उड़िया हिंदी गानो के माध्यम से प्रस्तुति दिया गया कार्यक्रम का संचालन शिक्षक लुकेश ध्रुव द्वारा किया गया एवं आभार प्रधानपाठक कल्याण सिंह ठाकुर द्वारा किया गया इस अवसर पर शिक्षक श्री भूषण लाल चन्द्राकर,श्रीमती मनीषा ठाकुर,श्री सागर पटेल,भूषण पटेल,मन्नूलाल साहू,गिरधारी पटेल,गोपी पटेल,इतवारी ध्रुव,दयाराम साहू,संपत पटेल,संतराम पटेल,संतोष पटेल,दुष्यंत ध्रुव,कमलेश ध्रुव,युवराज वर्मा, शिक्षक बाबुलाल ध्रुव,श्रीमती सीमा यादव,श्रीमती पार्वती ठाकुर,श्रीमती मुनिया निर्मलकर,श्रीमती उमेश्वरी ध्रुव,भानु चन्द्राकर अतिथिगण पंचगण एवं समस्तग्रामवासी उपस्थित थे |

