पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

फ़रवरी 15, 2023

पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें व्यंग कार् एवं शिक्षक अंतर्यामी प्रधान के द्वारा पुलवामा हमले के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई सभा को शिक्षक लोरीश कुमार ने संबोधित करते हुए शहीदों को को सादर श्रद्धांजलि एवं शहीद स्मारक के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की अरविंद देवदास ने कविता के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि दी एवं अधिवक्ता टिकेंद्र प्रधान के द्वारा पुलवामा हमले एवं पठानकोट एयर स्ट्राइक के बारे में भी जानकारी दी सभा का संचालन साहित्यकार संतोष गुप्ता ने किया और अंत में शहीद स्मारक समिति के सभी सदस्यों के द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई जिसमें प्रमुख रुप से वरिष्ठ सदस्य श्री अनंत सिंह वर्मा गुरुदीप चावला रितेश महंती विजय प्रधान डोला मणि साहू ऐफ ए नंद सुरेंद्र सलूजा रमेश श्रीवास्तव सोनू छाबड़ा के के साहू मुकेश सिंह कौतुक पटेल किशोर नायक रमेश सोनीबल्लू सलूजा आदि उपस्थित थे उपरोक्त जानकारी समिति के सदस्य शुभम अग्रवाल ने दी