शा.प्राथमिक शाला गोंगल में आंवला पूजन कार्यक्रम मनाया गया - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

नवंबर 11, 2022

शा.प्राथमिक शाला गोंगल में आंवला पूजन कार्यक्रम मनाया गया



महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चन्द्राकर/ शा.प्राथमिक शाला गोंगल में आंवला पूजन कार्यक्रम शाला विकास समिति एवं ग्रामीजनो की उपस्थिति में मनाया गया कार्यक्रम की शुरुवात आंवला पेड़ की पूजा एवं माँ सरस्वती छतीसगढ महतारी की पूजा अर्चना पश्चात किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रूपलाल पटेल सरपंच,अध्यक्षता श्री भूषण पटेल  अध्यक्ष ग्राम विकास समिति विशेष अतिथि श्री सागर पटेल, श्री मन्नूलाल साहू अध्यक्ष शाला विकास समिति श्री भागवत साहू उपाध्यक्ष शाला विकास समिति थे | आंवला पूजन के बाद विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं  एवं ग्रामीणजनों के लिए  सामूहिक भोजन एवं  पकवान की व्यवस्था किया गया था | मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि आंवला पूजन का बहुत ही ज्यादा महत्व है जिसे हम कार्तिक  पूर्णिमा के अवसर पर बहुत धूमधाम से मनाते है साथ ही इसे आने वाले समय मे भी हमेशा हर्षोउल्लास के साथ मनाने को कहा गया साथ ही विद्यालय के शैक्षणिक व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा गया एवं सभी बच्चो की उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाये दी गयी इस अवसर पर भूषण चन्द्राकर शिक्षक, श्रीमती मनीषा ठाकुर शिक्षक,श्री गिरधारी पटेल,संपतलाल पटेल,गंगाधर पटेल,तुलाराम धृतलहरे,श्रीमती गायत्री पटेल, श्रीमती मोतिम ध्रुव,सुशीला ध्रुव,चमारिन ध्रुव,राही ध्रुव,रामेश्वरी पटेल, वेदबाई साहू,जमुना साहू,गायत्री ध्रुव,ललीता साहू,तिजिया ध्रुव,सोनशीर पटेल उपस्थित थे |कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन कल्याण सिंह ठाकुर प्रधानपाठक द्वारा किया किया गया |