नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया होंगे मुख्य अतिथि
महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला प्रबंधकार्यकारिणी की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथग्रहण एवं समाज प्रमुखों, अधिकारी कर्मचारी, प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह 12 नवंबर 2022 को शंकराचार्य भवन महासमुंद में रखा गया है। जिसके मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया होंगे।
शपथग्रहण समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों किए गए कार्यों के लिए सम्मान भी किया जायेगा। जिसमें वरिष्ठ समाज प्रमुख , सामाजिक कार्यों में सहयोग करने वाले अधिकारी कर्मचारी, राजनीति के क्षेत्र में संवैधानिक पदों पर विराजमान ब्यक्ति, एवं 10 वी 12 वी 2022 के बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान किया जायेगा।साथ ही प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश प्रंबधकार्यकारिणी की सभी 25 पदाधिकारियों का भी महासमुंद जिला की ओर से सम्मान किया जायेगा। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष दाऊ विजय बंजारे एवं जिला मिडिया प्रभारी सोमनाथ टोंडेकर ने बताया कि डॉ शिवकुमार डहरिया का स्वागत घोडारी में बाईक रैली से शंकराचार्य भवन महासमुंद तक किया जाएगा।

