बलौदा कॉलेज से प्रशन्न साहू का राज्य स्तरीय कबड्ड़ी में चयन - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

नवंबर 13, 2022

बलौदा कॉलेज से प्रशन्न साहू का राज्य स्तरीय कबड्ड़ी में चयन

 


सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा के द्वितीय वर्ष के छात्र प्रशन्न साहू का चयन छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के राज्य स्तर पर हुआ।ज्ञातव्य हो कि इसके पहले सेक्टर स्तरीय प्रतियोगिता बलौदा बाजार महासमुंद जिले से 21 कॉलेज ने अपनी टीम भेजी जिनमे 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शासकीय महाविद्यालय तखतपुर जिला बिलासपुर में सम्पन्न हुआ। प्रसन्न साहू के चयन पर महाविद्यालय के प्राचार्य अनिता पटेल,क्रीड़ा अधिकारी किरण कुमारी,कमला दीवान ,एंजेला लकड़ा,कोच गजानन्द नायक व मैनेजर रमेश पटेल व पूरे महाविद्यालय ने शुभकामना प्रेषित किया।