राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ टी एल एम प्रदर्शनी का किया गया आयोजन - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अक्टूबर 28, 2022

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ टी एल एम प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

34 संकुल स्तर पर चयनित कबाड़ से जुगाड़ शिक्षकों द्वारा निर्मित मॉडल का प्रदर्शन





पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /राष्ट्रीय अविष्कार अभियान अंतर्गत  पिथौरा विकास खण्ड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ एफ.एल.एन. टी.एल.एम. प्रदर्शनी का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा में किया गया इस प्रदर्शनी में विकास खंड के  34 संकुल स्तर पर चयनित कबाड़ से जुगाड़ शिक्षकों द्वारा निर्मित मॉडल TLM शामिल हुए आपको बता दें इस टीएलएम मेला में बुनियादी भाषाई और गणितीय गतिविधियों को सरलतम रूप से समझ विकसित कर सकें ऐसे टीएलएम का निर्माण किया गया है। 


विभिन्न संकुलों से अलग अलग मॉडल आज की प्रदर्शनी में सम्मिलित किया गए। जिसमें प्राथमिक स्तर के बच्चों में गणित की विभिन्न संक्रियाओं को सरलतम रूप से समझा जा सके। इस हेतु टी.एल.एम. का निर्माण प्रदर्शन किया गया। जिसमें संख्याओं की जोड़, घटाव, गुना, भाग को बच्चे आसानी से सीख सकेंगे। पूर्ववर्ती संख्या परवर्ती संख्या को समझ विकसित करने के लिए टी.एल.एम.निर्माण का प्रदर्शन किया गया।


 उत्कृष्ट  शिक्षक मॉडल के लिए निर्णायक दल गठन किया गया था जिसमें  चयनित जिला स्तर पर शामिल होंगे उक्त प्रदर्शनी में सतीश नायर सहायक संचालक महासमुंद, अरुण प्रधान प्रधानाध्यापक डाइट महासमुंद , श्री टेक राम सेन व्याख्याता डाइट महासमुंद, अतुल प्रधान बीआरसी पिथौरा, श्री एफ नंद परियोजना अधिकारी साक्षर भारत, श्री डी एल चौधरी सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी पिथौरा, खगेश्वर डड़सेना संकुल समन्वयक सहित विकासखंड के सभी समन्वयक निर्णायक मंडल में श्री अमृत पटेल व्याख्याता कन्या शाला पिथौरा, श्री विवेक वर्मा व्याख्याता ,श्री शशांक प्रधान व्याख्याता, श्री ज्ञानेंद्र मारकंडे व्याख्याता , सहित जिला ब्लाक के शिक्षा अधिकारी संकुल समन्वयक विभिन्न विद्यालय से आए हुए शिक्षक छात्र उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अंतर्यामी प्रधान प्रधान पाठक द्वारा किया गया



विकासखण्ड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी का आयोजन

पिथौरा- स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 28 अक्टूबर को विकासखण्ड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद  जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक संचालक सतीश नायर उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डाईट महासमुंद के सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बीआरसीसी अतुल प्रधान,एबीईओ एलडी चौधरी, साक्षर भारत कार्यक्रम के ब्लॉक परियोजना अधिकारी एफ ए नंद,कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य एआर बरिहा,डाईट महासमुंद के वरिष्ठ व्याख्याता टेकराम सेन उपस्थित रहे। इस ब्लॉक स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी कार्यक्रम में संकुल केंद्र पिथौरा,किशनपुर,कौहाकुड़ा, सांकरा, भुरकोनी, कोल्दा, भीथीडीह,गोंड़बहाल,परसवानी,पिरदा,पथरला,बम्हनी सहित 34 संकुल समन्वयक एवं वहां के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाओं के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं प्रतिभागी बच्चे उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम को बीआरसीसी अतुल प्रधान,एबीईओ एलडी चौधरी,ब्लॉक परियोजना अधिकारी एफए नंद,सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान,व्याख्याता टेकराम सेन ,प्राचार्य एआर बरिहा एवं सहायक संचालक सतीश नायर ने अपने सारगर्भित विचारों से सम्बोधित किया। इस दौरान बीआरसीसी अतुल प्रधान ने कहा कि कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी स्कूली बच्चों की प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करती है। इससे उनमें रचनात्मक सोच विकसित होती है। सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान ने कहा कि  
कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी बच्चों की  शिक्षा विकास में बेहतर साबित होती है। हर स्कूल में इस तरह की गतिविधियां संचालित होती रहनी चाहिए। डाईट महासमुंद के वरिष्ठ व्याख्याता टेकराम सेन ने कहा कि यहाँ की प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। जो निश्चित ही महासमुंद जिला के लिए गौरव की बात है। सहायक संचालक नायर ने कहा कि शिक्षक कई गुणों से सम्पन्न होते हैं। वे अपने गुणों को पहचानें और शिक्षा के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएं। इसके अलावा उन्होंने शिक्षा विभाग में चल रही कई अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।इस प्रदर्शनी में पूर्व माध्यमिक शाला जंघोरा को प्रथम  व  पूर्व माध्यमिक शाला खुटेरी को द्वितीय स्थान मिला। इसी तरह प्राथमिक शाला लाखागढ़ को प्रथम व प्राथमिक शाला टेका को द्वितीय स्थान मिला। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में समन्वयक उत्तम साहू,बालाराम दीवान,टेकराम निषाद,राजाराम पटेल,शिशुपाल प्रधान,गौतम कन्हेर,श्रीमती खेमलता प्रधान,लाभो ठाकुर,भागीलाल सांकरे,नीतेश साहू,विक्रम वर्मा,हेमसागर बगरती,नेपाल सिंह जगत,रामलाल ठाकुर, प्रधानपाठक छबिराम पटेल सहित सभी समन्वयकों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम  का संचालन प्रधानपाठक अंतर्यामी प्रधान एवं आभार प्रदर्शन समन्वयक खगेश्वर डड़सेना ने किया।