भाई दूज पर बहनों ने की डॉ.सम्पत अग्रवाल के उत्तम स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अक्टूबर 28, 2022

भाई दूज पर बहनों ने की डॉ.सम्पत अग्रवाल के उत्तम स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की


बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया पर बुधवार को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक भाई दूज का पर्व श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस दौरान नीलांचल भवन में बहनों ने नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक व नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल जी का पूजा कर माथे पर तिलक लगाकर, हाथ में रक्षासुत्र बांधे व मिष्ठान खिलाकर उनकी उत्तम स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की।वहीं डॉ.सम्पत अग्रवाल जी ने बहनों को उपहार भेंट कर रक्षा का संकल्प लिया. श्रीमती सरोज अग्रवाल जी ने अपने भाई का पूजा कर माथे पर तिलक लगाकर, हाथ में रक्षासुत्र बांधे व मिष्ठान खिलाकर उनकी उत्तम स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की।



      इस अवसर पर नगर पंचायत बसना उपाध्यक्ष श्री सुमित अग्रवाल जी, नीलांचल सेवा समिति प्रमुख सलाहकार श्री अमित अग्रवाल जी, पार्षद श्री किशन अग्रवाल जी एवं अग्रवाल परिवार के सदस्यों ने भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास के मनाया