फिट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइक रैली पिथौरा महासमुंद में बाइकर का गर्मजोशी से स्वागत - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अक्टूबर 29, 2022

फिट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइक रैली पिथौरा महासमुंद में बाइकर का गर्मजोशी से स्वागत



 महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/- आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत फिट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइक रैली आज शनिवार को महासमुंद  पहुंची। प्रशासन की ओर से ज़िला खेल अधिकारी श्री मनोज धृतलहरे सुधीर प्रधान सहित पुलिस, स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने रैली का स्वागत किया। शाहिद स्मारक चौक पिथौरा में जवानों को नमन किया। इस रैली में 75 बाइक पर 120 राइडर (10 महिलाएं) 75 दिन के भ्रमण के लिए निकले हैं।  राइडरों ने महासमुंद का इको पर्यटन कोडार जलाशय भी देखा। 

 

 युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सहयोग से आयोजित की  जा रही रैली में बाइकर महासमुंद ज़िले की सीमा में  में दाखिल हुए तो उनका भव्य स्वागत किया गया। इस रैली में शामिल हर बाइकर इस अनुभव को महसूस कर रहा है। रैली में राइडर देश के  75 आइकानिक स्थलों पर पहुंचकर 75 कार्यक्रम किए जा रहे हैं। विगत 24 सितंबर से निकले  बाइकरों  युवाओं को देशसेवा का जज्बा लिए सेना में भर्ती होने का आह्वान भी किया। ये बाइकर इस अवधि में 34 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए छह अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का भी दौरा किया।  18 हजार किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान 250 से ज्यादा जिलों में गुजरते हुए रैली फिट इंडिया के साथ ही कला, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। 24 नवंबर को यह रैली जयपुर होते हुए दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में संपन्न होगी। महासमुंद से राइडर बाइक रैली  सुरक्षित रायपुर के लिए रवाना हुई।