शोभा यात्रा निकालकर गौरा गौरी की मूर्ति विसर्जित की गई।
बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ देश के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली पर्व पर छत्तीसगढ़ में मनाई जाने वाली गौरा गौरी विवाह गोवर्धन पूजा क्षेत्र में खुशी, सुख समृद्धि के साथ फसलों की अधिक पैदावार के लिए यह त्यौहार पर किसान भाईयों के लिए सबसे खास होता है।
इसी के अनुरूप नगर के मुख्य चौक (वीर नारायण सिंह चौक) में मुख्य अतिथि नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक व नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ सम्पत अग्रवाल की उपस्तिथि में गौरा गौरी का पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख,समृद्धि की कामना की, सुंदर गीत व मांदर की थाप के साथ भगवान शिव पार्वती के विवाह के अवसर पर बारात निकाली गई, परगहनी के समय नौजवानों ने करतब भी दिखाए।इस जगह में महिलाएं एक स्वर में गीत गाते हुए ढोलक, डमरु, दफड़ा, गुदुम जैसे वाद्य यंत्रों के साथ नृत्य कर पूरे इलाके में भक्ति का संचार किए ।
इस पर्व के दौरान नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेंद्र साहू, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पार्षद किशन अग्रवाल, पार्षद शीत गुप्ता, मीडिया सलाहकार जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा,कोषाध्यक्ष विकास वाधवा, संयोजक निर्मलदास, संयोजक हरजींदर सिंह हरजू, सेक्टर प्रभारी कामेश बंजारा, सह प्रभारी आकाश सिन्हा, महेंद्र प्रधान सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे ।


