प्रशासन को कुंभकरण की नींद से जगाने हायर सेकेंडरी स्कूल देवरी में तालाबंदी अलका चंद्राकर - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अक्टूबर 29, 2022

प्रशासन को कुंभकरण की नींद से जगाने हायर सेकेंडरी स्कूल देवरी में तालाबंदी अलका चंद्राकर

 

बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /खल्लारी विधानसभा के बड़े ग्रामों में से देवरी ग्राम में हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित  है शाला में समस्याएं  अनेक व्याप्त हैं ग्राम वासियों शाला विकास समितियों के द्वारा बार बार आवेदन आग्रह निवेदन के बावजूद शासन प्रशासन कुंभकरनी की नींद में सोए हुए हैं क्षेत्र के दौरे पर निकली अलका चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत को शाला विकास समिति के सदस्यों शाला में अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने अपनी समस्या से अवगत कराया जिसके उपरांत अलका चंद्राकर के नेतृत्व में ग्राम वासियों के साथ कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन अनु विभागीय अधिकारी बागबाहरा के माध्यम से सौंपा गया ज्ञात हो कि शाला देवरी में शिक्षक के 28 पद स्वीकृत हैं जिसके विरूद्ध 14 शिक्षक कार्यरत हैं हायर सेकेंडरी भवन का अ भाव है वर्तमान में 500 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं इससे हाई स्कूल भवन में ही कई पारियों में क्लास लगानी पड़ती है वर्तमान में 300 की छात्राएं के लिए हाई स्कूल में यूरिनल शौचालय नहीं है उन्हें शाला से बाहर जाना पड़ता है जो उनके सम्मान और स्वाभिमान के खिलाफ है और उनसे समय भी व्यर्थ आधे घंटे नुकसान होता है जब से शाला खुली है तब से यहां ना कोई चौकीदार है ना चपरासी हैं जनभागीदारी द्वारा चौकीदार की व्यवस्था किया गया है ज्ञात हो कि तत्कालीन राज्यपाल महोदय ने भी पत्राचार कर छत्तीसगढ़ शासन सचिव को उक्त कर्मचारी को दैनिक वेतन में रखने हेतु पत्राचार भी किए थे समस्याओं को देखते हुए शासन प्रशासन को कुंभकरण की नींद से जगाने 31 अक्टूबर को समस्त पालक ग्रामवासी द्वारा 31 अक्टूबर को शाला में तालाबंदी का निर्णय लिया गया