पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ छत्तीसगढ़ डड़सेना ( सिन्हा ) कलार समाज महिला मंच द्वारा तीज मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय बस स्टैंड स्थित सामाजिक भवन में पहली बार किया गया , जहाँ समाज के महिलाओं दुवारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन काफी आकर्षण का केंद्र बना रहा ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती उषा पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद ,अध्यक्षता श्रीमती रामदुलारी सिन्हा कलार समाज महिला मंच पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संरक्षक , विशिष्ट अतिथि श्रीमती सत्यभामा नाग अध्यक्ष जनपद पंचायत , श्रीमती मीना सिन्हा अध्यक्ष कलार महिला मंच , श्रीमती भारती सिन्हा के कर कमलों से इष्ट देव भगवान सहस्त्र बाहु के तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन पश्चात स्वागत भाषण से कार्यक्रम को गति प्रदाय किया गया ।
कार्यक्रम की कुछ वीडियो झलकियां देखें
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुऐ श्रीमती उषा पटेल ने कहा कि समाज द्वारा महिलाओं के तीजमिलन समारोह को बहुत ही आनंद दायक बताते हुए सभी महिलाओं को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुये अपनी कला, प्रतिभा व समाज में एक जुटता के परिचय को प्रशंनीय बताया, एवं उन्होंने तीज पर्व की महत्ता का वर्णन करते हुऐ महिलाओं को बधाइयाँ दी ।
कार्यक्रम का संचालन दुर्गा सिन्हा व मिथलेश डड़सेना एवं आभार प्रदर्शन अनुराधा डड़सेना ने किया ।

