माँ लक्ष्मी की भव्य रथ यात्रा 07 को पिथौरा आएगी,स्वागत को ले कर तैयारी जोरों पर - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 06, 2022

माँ लक्ष्मी की भव्य रथ यात्रा 07 को पिथौरा आएगी,स्वागत को ले कर तैयारी जोरों पर




पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /सर्व समाज मे एकता एवं समरसता का भाव प्रवाहित करने के लिये *आद्य लक्ष्मी जन आशीर्वाद रथ यात्रा 7 सितम्बर को दोपहर 01 बजे पिथौरा पहुचेगी* । रथ यात्रा के स्वागत की तैयारी जोर शोर से चल रही है । रथ यात्रा के भव्य स्वागत हेतु अग्रवाल समाज पिथौरा की कार्यकारणी की आवश्यक बैठक शनिवार शाम श्री अग्रसेन भवन में आयोजित कर रूप रेखा तय किया गया रथ यात्रा के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए यात्रा के उद्देश्यों के बारे में समाज के अध्यक्ष सुरेश बंसल व सचिव बजरंग अग्रवाल(वकील) ने बताया कि *अग्रोहा धाम(हिसार) में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा माँ आद्य लक्ष्मी जी का विशाल मन्दिर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसकी लंबाई चौड़ाई, एवं ऊंचाई 108 फिट होगी तथा माँ आद्य लक्ष्मी जी की प्रतिमा एवम  सिंहासन 108 किलो चांदी का होगा जन जन तक मंदिर का प्रचार- प्रसार करना एवं सर्व समाज मे एकता एवं समरसता का भाव प्रवाहित करना है  रथ यात्रा के स्वागत के लिए समाज के हर वर्ग के लोगों से अपील किया गया है माता लक्ष्मी सभी के लिए पूजनीय है सभी को माता के रथ का स्वागत बढ चढ़ कर किया जावेगा ।