खाकी के रंग-स्कूल के संग शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गड़बेड़ा में हुआ आयोजन - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 05, 2022

खाकी के रंग-स्कूल के संग शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गड़बेड़ा में हुआ आयोजन

थाना प्रभारी द्वारा शिक्षक दिवस पर विद्यालय के गुरुजनों को कलम डायरी देकर किया गया सम्मान



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चन्द्राकर /5सितंबर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में गुरुजनों को लेखनी कार्य हेतु कलम देकर थाना प्रभारी पिथौरा श्री राकेश खुटेश्वर द्वारा सम्मानित किया गया  जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्रीमान भोजराम पटेल(भापुसे) के द्वारा नवाचार  करते हुए जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को सभी स्कूलों में *खाकी के रंग-स्कूल के संग* के तहत कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल के बच्चों को विभिन्न प्रकार की विधिक एवं अन्य जानकारी देने हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय आकाश रॉव गिरेपुंजे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)पिथौरा श्री विनोद मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिथौरा निरीक्षक श्री राकेश खुटेश्वर के द्वारा  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गड़बेड़ा में 05 सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर  गुरु जनो से मुलाकात पश्चात खाकी के रंग-स्कूल के संग के तहत कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल के बच्चो को पॉक्सो एक्ट,सायबर क्राइम, बैंक फ़्रॉड,यातायात नियम,*अभिव्यक्ति एप्प*, की जानकारी दी गई।


देखें वीडियो




किसी ज्ञात या अज्ञात व्यक्ति द्वारा परेशान करने पर पुलिस को सूचना देने थाना  का मोबाइल नंबर दिया गया साथ ही डायल 112 का महत्व और उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।।।कार्यक्रम में थाना प्रभारी पिथौरा  निरीक्षक राकेश खुटेश्वर, प्रधान आरक्षक केदार अवस्थी, आरक्षक उमेश साहू, मिहिर बिसी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  प्राचार्य गड़बेड़ा श्री एमके दास, श्री रमेश कुमार प्रजापति वरिष्ठ व्याख्याता गणित, श्रीमती अनुपमा पीटर व्याख्याता अंग्रेजी, श्री महेश राम पटेल , श्री नंद कुमार चौधरी, श्री देवनारायण ध्रुव , श्रीमती अनीता नायक , श्रीमती अमिता शुक्ला , श्री मेदिनी कुमार पटेल , श्रीमती पुष्पा पटेल , श्रीमती तनुजा ठाकुर ,श्री गौरी शंकर पटेल, श्री उमा शंकर नायक, श्रीमती लक्ष्मी रानी चौधरी, कुमारी बबीता डडसेना श्री ओपी मिश्रा , कुमारी नीता जगत , श्री जमुना प्रसाद जलक्षत्री,  छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।