साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत ग्राम छिबर्रा विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /विकासखंड पिथौरा के ग्राम छिबर्रा में प्राथमिक , उच्च प्राथमिक व हायर सेकंडरी स्कूल के बच्चों को चार समूहों में बांटकर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत रखा गया प्रतियोगिता में चारों समूह से 50 बच्चों ने प्रतिभागिता दी बच्चों द्वारा बनाए गए साक्षरता पर आधारित रंगोली बहुत ही सुंदर आकर्षक व प्रेरणादायक रहा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण कुमार देवता विकास खंड नोडल अधिकारी साक्षरता विभाग पिथौरा ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें स्कूली जीवन में हमेशा शालेय गतिविधियों के प्रति जागरूक हो कर प्रखर भुमिका में रहना चाहिए , और प्रतियोगिता में हमेशा समय नियोजन थीम और सफाई को ध्यान में रखकर समय सीमा में अपनी गतिविधियों को पूर्ण करने की आदत बनानी चाहिए कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे स्थानीय प्रभारी प्राचार्य राम कुमार नायक ने प्रतियोगिता में सम्मिलित प्रतिभागियों के परिणामों का घोषणा करते हुए कहा कि हमें ग्राम पंचायत छिबर्रा में साक्षरता अभियान को हर घर तक पहुंचाना है और ग्राम छिबर्रा को 100% साक्षर बना कर पूर्ण साक्षर गांव बनाने के लिए कार्य करना है संकुल समन्वयक राजेन्द्र प्रसाद मार्कण्डेय ने संचालन करते हुए इस तरह के आयोजन को स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरूरी बताया। रंगोली प्रतियोगिता में प्राथमिक विभाग से प्रथम निहारिका व मनीषा द्वितीय पायल तृतीय परिधि व मिडिल विभाग से लीना रात्रे प्रथम कुसुम द्वितीय कल्याणी तृतीय तथा हायर सेकेंडरी विभाग से शेख इमरान प्रथम गौरी द्वितीय व लकेश्वरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किए जबकि भाषण प्रतियोगिता में हेमकुमारी हाई स्कूल विभाग से प्रथम गीत प्रतियोगिता में हाई स्कूल से हेमलता निर्मलकर ने प्रथम कविता प्रतियोगिता में प्रीति दीवान ने प्रथम नृत्य में चांदनी व कल्याणी ने संयुक्त रुप से प्रथम स्थान प्राप्त की विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रीमती चंद्रकला पटेल, बबीता पटेल , किरण पटेल , भानुमति पटेल , मंजू पटेल , ने निर्णायक की भूमिका निभाई कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता लक्ष्मी सिदार , राजेंद्र कुमार नंद , विनोद कुमार खलको, खेम प्रसाद पटेल , कृष्णा राजपूत उद्धव प्रसाद सिन्हा, टीकाराम नामक, डुलेश्वर सिन्हा, चन्द्रशेखर पटेल, लक्ष्मण सिन्हा आदि समस्त स्टाफ का योगदान रहा।


