देश-विदेश के 500 खिलाड़ियों के बीच होगा मुकाबला
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर- अखिल भारतीय शतरंज महासंघ , खेल एवं युवा कल्याण , ,छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के मार्गदर्शन व संरक्षण में छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा 20 वर्षों के बाद पुनः छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट का आयोजन वृहद स्तर पर 18 सितंबर से 28 सितंबर तक राजधानी रायपुर में आयोजित किया जाना है। इस टूर्नामेंट में विश्व के 20 देशों के लगभग 500 शतरंज के दिग्गज खिलाड़ी शामिल होंगे।
*खिलाड़ियों के लिए यह आयोजन मील का पत्थर*
छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के सचिव एवं सी एम ट्रॉफी के मीडिया प्रभारी हेमन्त खुटे जानकारी देते हुए बताया कि यह टूर्नामेंट पूर्व में तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी के मार्गदर्शन व सहयोग से वर्ष 2002 मे सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था । दो दशक के लंबे अंतराल के बाद दोबारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तरह के आयोजन से निश्चित रूप से देश- प्रदेश के शतरंज खिलाडियों के लिए यह टूर्नामेंट मील का पत्थर साबित होगी।
*टाइटल होल्डर टूर्नामेंट*
हेमन्त ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि अंतरराष्ट्रीय महत्व के इस आयोजन से ना केवल छत्तीसगढ़ राज्य अपितु पूरे भारत का नाम विश्व शतरंज के मानचित्र पर अवलोकित होगा।
इस आयोजन से प्रदेश के रेटेड खिलाडियों को अपनी रेटिंग सुधारने,जी एम व आई एम नॉर्म एवं टाइटल प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध होगा। निश्चित रूप से इस आयोजन के दूरगामी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
*इस तरह के आयोजन का देश मे अब भी अभाव*
इस स्तर की स्पर्धाओं के आयोजन का देश मे अब भी अभाव है जहाँ पर हाई रेटेड खिलाड़ी एक प्लेटफॉर्म में खेल सकें।
यही कारण है कि भारतीय खिलाड़ियों को इंटरनेशनल टाइटल प्राप्त करने के लिए यूरोपीय देशों में जाना पड़ता है जिससे खिलाडियों पर काफी आर्थिक बोझ पड़ता है।
*35 लाख ईनामी राशि की प्रदेश में अब तक कि यह सबसे बड़ी स्पर्धा*
इस स्पर्धा में कुल 35 लाख रुपये पुरस्कार राशि रखी गई है। प्रतियोगिता दो कैटेगरी अर्थात मास्टर्स व चैलेंजर्स के रूप में करायी जा रही है। मास्टर्स कैटेगरी में 23 लाख रुपये एवं ट्रॉफी तथा चैलेंजर्स में 12 लाख रुपये एवं ट्रॉफी पुरस्कार स्वरूप विजयी खिलाडियों को दिए जाएंगे।
*इंडिया सहित कुल 15 देशों की अब तक एंट्री*
सी एम ट्रॉफी में भाग लेने वाले देशों में इंडिया, रसिया, उक्रेन, जॉर्जिया, यू एस ए, काजिकस्तान, मंगोलिया, पोलैंड, वियतनाम, कोलंबिया, श्रीलंका, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे , नेपाल व इराक सहित 15 देशों से भाग लेने वाले खिलाड़ियों की एंट्री हो चुकी है।
*होटल ग्रेंड इम्पीरिया एवं शगुन फॉर्म में खेली जायेंगी शतरंज की बाजियां*
यह टूर्नामेंट दो कैटेगरी में रखी गई है जिसमें मास्टर कैटेगरी में खेलने वाले खिलाडियों हेतु होटल ग्रेंड इम्पीरिया में व्यवस्था की गई है।
उक्त स्पर्धा 10 चक्रों में संपन्न होंगी तथा प्रति दिवस 1 ही मैच अपरान्ह 3 बजे से खेला जाएगा ।वहीं चैलेंजर्स का मुकाबला शगुन फार्म में होगा। जहाँ खिलाड़ी प्रति दिन दो-दो चक्र प्रातः 9 बजे व अपरान्ह 3 बजे से खेल सकेंगे।
*सी एम ट्रॉफी में भाग लेने वाले दिग्गज खिलाड़ियों की संख्या*
इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले दिग्गज खिलाड़ियों में अब तक 16 ग्रैंडमास्टर्स,16 इंटरनेशनल मास्टर्स,02 वीमेन ग्रैंडमास्टर्स,08 वीमेन इंटरनेशनल मास्टर्स ,05 फीडे मास्टर्स एवं 200 प्लस 2000 से ऊपर के ईलो रेटेड खिलाडियों के नाम शुमार है।
*सी एम ट्रॉफी का लाइव प्रसारण*
इन स्पर्धाओं के चुनिंदा 50 खेलों का विश्व की प्रमुख चेस वेबसाइट के माध्यम से प्रतिदिन लाइव प्रसारण किया जावेगा। इसका जिम्मा तमिलनाडु के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक आनंद बाबू को दिया गया है जिन्होंने 44 वें विश्वश्तरंज ओलम्पियाड में सफलता पूर्वक 700 लाइव गेम का प्रसारण कर विश्व कीर्तिमान बनाया था।
चेसबेस इंडिया के निखलेश जैन चुनिंदा खेलों के लाइव कॉमेंट्री
यूट्यूब के माध्यम से करेंगे।
