श्रीगणेश की विसर्जन शोभायात्रा में श्रद्धालु झूमे नाचे ,डीजे के धुन और धुमाल पार्टियों के वाद्य कला ने माहौल भक्तिपूर्ण बनाया - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 09, 2022

श्रीगणेश की विसर्जन शोभायात्रा में श्रद्धालु झूमे नाचे ,डीजे के धुन और धुमाल पार्टियों के वाद्य कला ने माहौल भक्तिपूर्ण बनाया


संतोष गुप्ता संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट



पिथौरा संस्कार न्यूज़
/  नगर सहित अंचल में आज सार्वजनिक गणेशोउत्सव व घर घर विराजित श्री गणेश विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली ।

      अपने आराध्य को श्रद्धालुओं ने बाजे गाजे , धुमाल , डीजे , आतिशबाजी , पेपर बम , शंख ध्वनि से  गणपति बप्पा मोरिया , अगले बरस तू जल्दी आ  के गगन भेदी जय घोष के साथ विदाई दी । नगर के मुख्य मार्गो से निकली  श्री गणेश की इस शोभायात्रा को  देखने  सड़क की दोनों ओर श्रद्धालु जुटे रहे । 


देखें वीडियो



घर घर विराजित श्री गणेश की छोटी मूर्तियों को परिवार वालों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर महाआरती की और सुख शांति समृद्धि की कामना लिये जल सरोवरों में जय घोष के साथ विसर्जन किये ।  इस दौरान श्रद्धालुओं ने खूब नृत्य करते अपने आस्था का परिचय दिया । इसके पूर्व पंडितों ने यज्ञ अनुष्ठान प्रातः से देर रात्रि तक श्री गणेश विराजित स्थानों में किये । सार्वजनिक व घर घर विराजित स्थलों में विविध धर्मिक आयोजन रामायण , भंडारा का भी आयोजन किये जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया । संध्या के समय अपने इच्छा अनुसार श्रद्धालुओं ने विभिन्न सरोवरों , बांधों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया ।