संतोष गुप्ता संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट

पिथौरा संस्कार न्यूज़/ शासकीय रणजीत कृषि हायर सेकेंडरी स्कूल में संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूल में असमय पहुँच रहे अनुशासन के विपरीत शिक्षकों को समय पर आने के निर्देश देने व विद्यार्थियों को स्कूल समय में पहुँचने पालक समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में पालक समिति अध्यक्ष मधु महांति ने लापरवाह शिक्षको को समय पर पहुँचने को कहा । श्री महांति ने बताया कि विद्यालय समय में शिक्षको व विद्यार्थियों के आने जाने को लेकर शिकायत थी कि यहाँ अध्यापनरत शिक्षक अपनी मन मर्जी से विद्यालयीन समय को नजर अंदाज करके पहुँचते है जिसके चलते विद्यार्थियों का भी समय भी ठीक नहीं रहता है । इसके लिये उन्होंने बताया पालक समिति ने बैठक में निर्णय लिया कि स्कूल लगने के निर्धारित समय सुबह 7.30 बजे के बाद विद्यालय गेट पर ताला लगाया जायेगा और छुट्टी के समय 11. 30 बजे खोला जायेगा इस बीच लापरवाह शिक्षको को निर्धारित समय मे नहीं आने से बाहर किया जायेगा और विद्यार्थियों के लिये भी विद्यालयीन समय ठीक किया जायेगा जिससे पढ़ाई हो सके । इस निर्णय का पालकों ने स्वागत किया है । आज बैठक में लिये गये निर्णय को देखते हुये पालक समिति अध्यक्ष मधु महांति सहित संजय गोस्वामी , फिरोज साहू ने विद्यालयीन समय सुबह 7 30 पहुँच जायजा लिया और लेट लतीफी करने वाले शिक्षकों व विद्यार्थियों का ध्यान समय पर पहुंचने ध्यान कराया ।