पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /छत्तीसगढ़ शासन से समझौते के बाद कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की विगत 12 दिनों से जारी हड़ताल आज खत्म कर दी गई, किन्तु अंतिम दिवस फेडरेशन की महिला वक्ताओं ने मोर्चा संभाला और कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार को जमकर कोसा।अपनी 2 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर रहते हुए कर्मचारी अधिकारियों ने जनपद परिसर में अपना धरना जारी रखा हुआ था। जिसमें आज मंचीय व्यवस्था की संपूर्ण जिम्मेदारी महिला कर्मचारियों ने निभाई। महिला वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि फेडरेशन की जायज मांगों के प्रति सरकार सकारात्मक रूख अख्तियार करें और गतिरोध की स्थिति को समाप्त करे। कर्मचारियों की मांगे जायज है जिसको पूरा कराने के लिए प्रदेश का प्रत्येक कर्मचारी संकल्प बद्ध है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए पंचायत सचिव दीपिका यदु ने सेवानिवृत शिक्षिका सविता डे को प्रथम वक्ता के रूप में बुलाया उन्होंने अपने ओजस्वी संबोधन में कर्मचारियों का हौसला अफजाई किया। इसके बाद सरोज साव जयंती नायक तृप्ति शर्मा अहिल्या त्रिपाठी चंद्रकला पटेल प्रभा ठाकुर संगीता मिश्रा किरण निर्मलकर रमा दीक्षित प्रेमबाई पैकरा कमलजीत जोसेफ भाग्यश्री नाग चंद्रिका साहू सुनीता साहू गुरप्रीत कौर नामदेव ने संबोधित करते हुए न्यायोचित मांगों को शीघ्र पूर्ण करने की मांग की किया। शासन से हुए समझौते के बाद प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर पिथौरा में भी आंदोलन स्थगित करते हुए कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित दे दी। फेडरेशन के अध्यक्ष उमेश दीक्षित ने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि कुछ मांगों को पूर्ण करते हुए सरकार ने सकारात्मक एवं सहयोगात्मक रुख दिखाया है जो फेडरेशन के घटक संगठनों की एकता एवं जुझारूपन के चलते संभव हो सका है।आंदोलन में रोहिणी देवांगन पुनीत सिन्हा द्वारिका पटेल मुकेश साहू तुलसी पटेल सुशील प्रधान रामकुमार नायक अतुल सोनी विरेंद्र बंजारे विनय गार्डिया जय प्रकाश अवस्थी सुखसागर जगत नरेंद्र वैष्णव के अलावा वरिष्ठ कर्मचारी नेता एफ ए नंद यूके दास भीम साहू आरके अवस्थी पीतांबर डड़सेना डी एन पटेल आरडी साहू डोलामणि साहू सुखचरण चतुर्वेदी लेखराम साहू छबिराम पटेल अंतर्यामी प्रधान श्रीमती गिरजा साहू श्रीमती संगीता साहू सुश्री मीना लाल ने सक्रिय भूमिका निभाई।

