मुख्यमंत्री की अपील के बावजूद कर्मचारी अधिकारी अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर धरनास्थल पर ग्यारहवां दिन भी डटे रहे - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 01, 2022

मुख्यमंत्री की अपील के बावजूद कर्मचारी अधिकारी अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर धरनास्थल पर ग्यारहवां दिन भी डटे रहे



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर ,/कर्मचारियों से वापसी की ट्यूटर पर मुख्यमंत्री की अपील की आज पिथौरा के धरनास्थल पर तीखी प्रतिक्रिया हुई। मुख्यमंत्री की अपील को एकतरफा बताते हुये कर्मचारियों ने मांग पूर्ण करने की मुख्यमंत्री से की। ताकि अनिश्चितकालीन हड़ताल की सम्मान जनक वापसी हो सके। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के द्वारा 34% डीए एवं सातवें वेतनमान के आधार पर गृहभाड़ा भत्ता की दो सूत्रीय मांगों को  लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल 22 अगस्त से जनपद पंचायत परिसर में फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष उमेश दीक्षित के नेतृत्व में की जा रही है। हड़ताल का यह 1 सितंबर को ग्यारहवां दिन था।


 ग्यारहवां दिन की इस हड़ताल को शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रोहिणी देवांगन,पिछड़ा वर्ग कर्मचारी अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष द्वारिका पटेल, व्याख्याता संघ के अध्यक्ष आर के नायक , पंचायत सचिव संघ के जिला उपाध्यक्ष यशवंत डड़सेना,शासकीय तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के नरेश नायक ,करारोपण अधिकारी रेशमलाल भारती, व्याख्याता अमरसिंह पटेल, सहायक शिक्षक फेडरेशन के चरणदीप अजमानी एवं चम्पतलाल चौहान,उसतराम पारेश्वर ,डीएन पटेल,विद्यानंद पटेल,आरके अवस्थी,नित्यानंद पण्डा ,शशिकुमार डड़सेना,अंतर्यामी प्रधान,हेमंत डड़सेना ने सम्बोधित किया। इन सभी ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का समर्थन किया। इन सभी ने मुख्यमंत्री की अपील पर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष उमेश दीक्षित ने कहा कि हम सब कर्मचारी अधिकारी संगठित रहें और धरना स्थल में उपस्थित होकर कर्मचारी एकता को मजबूती प्रदान करें। कार्यक्रम का कुशल संचालन डोलामणि साहू  ने किया।