महासमुंद संस्कार न्यूज़/ गणेश चतुर्थी पर प्रत्रकार मनोज गिरि गोस्वामी अपने निज निवास मामा भांचा में गणेश जी कि प्रतिमा स्थापित करने जा रहे थे उसी समय ग्राम पंचायत मामा भांचा का जितेश साहू ने शराब पीकर प्रत्रकार के साथ मारपीट किया। पुरा मामला इस प्रकार है कि प्रत्रकार मनोज गिरि गोस्वामी प्रति वर्ष भांति इस वर्ष भी ग्राम मामा भांचा में स्थित अपने घर पर गणेश जी कि प्रतिमा पुरे विधि विधान के साथ स्थापना करना चाह रहे थे। उसी समय चौक पर हो रहे गणेश स्थापना पर बैठकर विधि विधान से पूजन कार्य संपन्न किया लेकिन जैसे ही अपने घर पर विधि पूर्वक गणेश स्थापना पर गौर किया जिसकी याद भी घर वालों ने बताएं कि गणेश जी का जनेऊ लाने के लिए भुल गए। इतने में वह प्रसाद ग्रहण कर बस्ती कि अंदर दुकान पर जनेऊ लाने चले गए। इतने में शराब के नशे में चुर जितेश साहू पिता किशन साहू साकिन मामा भांचा उसके घर के अंदर आकर बैठ गए जब प्रत्रकार वापस आकर उनसे पूछा कि मेरे घर में आज गणेश जी कि स्थापना है और मेरे घर के अंदर शराब पीकर कैसे प्रवेश कर लिए और ऊस समय जब मैं घर पर नहीं हूं, तब उन्होंने कहा कि मुझे शराब पिलाओ आज आप घर में गणेश बैठा रहें हों, तो प्रत्रकार ने कहा कि मैं जो पुछ रहा हूं उसका जवाब पहले दो, यदि मैं या कोई और आपके घर में शराब पीकर जातें हैं,तो तुम्हारे घर कि बहन, बेटी या बहू कि इज्जत क्या रहेगी। इतने में शराब के नशे में चूर जितेश ने कहा कि मुझे कुछ फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि मैं अपनी इज्जत गांव में पहले हि अवैध शराब बेचकर अपना नाम खराब कर लिया हूं। बस मुझे शराब चाहिए। इतने में प्रत्रकार ने कहा कि आप अपने घर कि इज्जत भले बेचें होंगे लेकिन मेरे घर में आजतक कोई शराब पीकर नहीं आएं हैं, रही बात कल आपकि नशा उतरेगा तब बात करेंगे ।इतनें में उतावला होकर शराबी जितेश साहू ने एक तो मेरे को शराब नहीं पिलाएं ऊपर से मुझे हि अपने घर आने पर मना कर रहे हो करके हाथापाई शुरू कर दिया। हाथापाई में प्रत्रकार कि पैर पर चोंट कि निशान हैं। प्रत्रकार मनोज गिरि गोस्वामी ने तुरंत 112 को डायल कर तुरंत शिकायत दर्ज कराई, मौके वारदात पर पहूंची 112 कि टीम शराबी जितेश साहू के घर पहुंचे लेकिन मोकै वारदात एवं पुछताछ से पता चला कि वह फरार हो गए हैं। प्रत्रकार ने कहा कि यदि स्थानीय पुलिस दोषी को सजा नहीं देंगे तो अपनी शिकायत महासमुंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल से करेंगे।
