पिथौरा ब्लाक टीचर्स एसोसिएशन का दो सूत्रीय मांगो के लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर
पिथौरा गौरव चंद्राकर संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट /छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर ब्लॉक पिथौरा के शिक्षकों ने 25 जुलाई 2022 से अपनी 2 सूत्री मांग के समर्थन में केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर शुरू किए ज्ञात हो कि अभी तक कर्मचारियों को महंगाई भत्ता के लिए किसी भी प्रकार की आंदोलन नहीं करना पड़ता था वह कर्मचारी के अधिकार में हैं किन्तु छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों को पहली बार केंद्र के महंगाई भत्ता जो प्रत्येक 6 माह में महंगाई भत्ता की वृद्धि होती है जो विगत 3 वर्षों से महंगाई भत्ता को रोक दी गई है। और छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को केन्द्र से 12% कम महंगाई भत्ता प्राप्त हो रही है ।जिससे 4000 से 14000 तक आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शासन एवं प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के बावजूद भी महंगाई भत्ता नहीं दिए जाने के कारण कर्मचारी आक्रोशित हैं और उन्हें अंत में अनिश्चितकालीन आंदोलन का सहारा लेना पड़ा इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक पिथौरा के शिक्षक संवर्ग आज दिनांक 25 जुलाई से स्थानीय थानेश्वर भगवान भोले शंकर के मंदिर में जल अभिषेक कर अपने अनिश्चितकालीन आंदोलन का आगाज किए
जिसमें मुख्य रुप से छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक श्री सुधीर प्रधान ,ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र चौधरी,जिला उपाध्यक्ष श्री नरेश पटेल,समन्वयक संघ से ब्लॉकअध्यक्ष श्री कौतुक पटेल,जिला पदाधिकारी श्री दीपक देवांगन ,महासचिव कौशल साहू,जिला कोषाध्यक्ष श्री विजय प्रधान ,जिला संगठन सचिव श्री अनूप नायक के साथ श्रीमती इति प्रधान,श्रीमती हेमलता साहू,श्रीमती सुनीता सोनी ,श्रीमती खेमलता प्रधान,शशांक प्रधान,अश्विनी बारिक, शंकर गोयल,अंशुमन तांडी, सियाराम साहू,दिनेश साहू,राजीव तिवारी,गुणसागर प्रधान,प्रदीप कर,अभिनंदन नाग,सम्मेसिंग ठाकुर,प्रमोद प्रधान,उत्तम साहू,नारायण गभेल,रविशंकर बंछोर, शत्रुघन निषाद,वीरेंद्र कुमार सिन्हा, रत्थु लाल साहू,प्रवीण प्रधान ,गोकुलानंद साहू,तुलसी बरिहा,मोहित पटेल, विनोद खलखो,लक्ष्मण कुमार कोसले ,मायाधार पटेल ,दिलीप कुमार साहू सहित सैकड़ों शिक्षकों ने धरना स्थल पर अपनी उपस्थिति देकर अनिश्चितकालीन आंदोलन का आगाज किए। साथ ही सभी पदाधिकारियों ने ब्लाक के सभी शिक्षकों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अनिश्चितकालीन आंदोलन को सफल बनाने की अपील किये है।


