कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने डायरिया से प्रभावित ग्राम केशरपुर और कंचनपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जुलाई 25, 2022

कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने डायरिया से प्रभावित ग्राम केशरपुर और कंचनपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण


कलेक्टर ने स्वास्थ कैंप का किया निरीक्षण


महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ पिथौरा अनुविभाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी के आश्रित ग्राम केशरपुर मे डायरिया के प्रकोप से पीड़ित मरीजों से मिलने आज कलेक्टर श्री नीलेश कुमार क्षीरसागर पहुंचे। केशरपुर मे 60 से अधिक ग्रामीण डायरिया से ग्रस्त हुए है । अधिकांश मरीजो का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा मे हो रहा है । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती मरीजो के इलाज की जानकारी कलेक्टर ने ली और स्वास्थ्य अमले को इस पर लगातार निगाह बनाये रखने के लिए निर्देशित किया । इसके अलावा प्रभावित स्थल केशरपुर का भी निरीक्षण किया और स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा कर उनको मौसमी बीमारियों के दुष्प्रभाव को लेकर भी अलर्ट किया । ग्राम केशरपुर के अतिरिक्त ग्राम सागुनढाप और ग्राम कंचनपुर मे भी डायरिया के प्रकोप की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने दोनो ग्राम पहुँचे और वहां लगाए गए स्वास्थ्य कैंप का निरीक्षण किया । 



लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को अभियान चलाकर प्रभावित ग्राम सहित निकट के सभी ग्रामो मे पानी की जांच कर पानी का आवश्यक उपचार करने हेतु निर्देशित किया गया ।  इसके साथ ही पिथौरा स्थित अनुसूचित जाति कन्या आश्रम पहुचकर निरीक्षण किया गया । बच्चो की सुरक्षा का ध्यान रखने का निर्देश अधिक्षिका को दिया गया ।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री राकेश कुमार गोलछा, जिला महामारी विशेषज्ञ डा मीनाक्षी रॉय तहसीलदार लीलाधर कंवर, नायब तहसीलदार  देवेंद्र नेताम, उमेश लहरी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ तारा अग्रवाल सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।