कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांत व्यापी आह्वान पर ब्लाक के अधिकारी कर्मचारी भी अपने 2 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जुलाई 25, 2022

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांत व्यापी आह्वान पर ब्लाक के अधिकारी कर्मचारी भी अपने 2 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांत व्यापी आह्वान पर पिथौरा ब्लाक के अधिकारी कर्मचारी भी अपने 2 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला सरकारी दफ्तरों में ताले लटके रहे और सन्नाटा पसरा रहा। शिक्षा स्वास्थ्य तथा राजस्व के बुनियादी काम पूरी तरह ठप्प रहे।


कर्मचारियों का दावा है कि आने वाले पांच  दिनों तक यही आलम रहने वाला है


केंद्र के समान महंगाई भत्ता सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता प्रदान करने की दो सूत्री मांगों को लेकर अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। 29 जून को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के माध्यम से सरकार को फेडरेशन ने चेताया था कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन का विस्तार होगा इसी कड़ी में 25 जुलाई से 29 जुलाई तक पांच दिवसीय हड़ताल पर पिथौरा ब्लाक के अधिकारी कर्मचारी चले गए।



हड़ताल के प्रथम दिवस आज जनपद परिसर में कर्मचारियों ने फेडरेशन के अध्यक्ष उमेश दीक्षित के नेतृत्व में धरना दिया एवं दिनभर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। मंच से वक्ताओं ने प्रदेश सरकार को जमकर कोसते हुए कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना की और कर्मचारियों की मांगों के प्रति शासन के रवैया को हठधर्मिता पूर्ण बताया। हड़ताली कर्मचारियों को एसकेडी डड़सेना, जेके महापात्र, एमके साहू अंतर्यामी प्रधान सुख चरण चतुर्वेदी आरके अवस्थी सुश्री मीना लाल यशवंत डड़सेना डीएन पटेल एफ ए नंद मुकेश साहू उमेश दीवान संतोष साहू डोलामणि साहू ने संबोधित करते हुए फेडरेशन के मांगों को पूरी तरह न्यायोचित ठहराते हुए अभिलंब कर्मचारी हित में निर्णय लिए जाने की आवश्यकता बतायी। धरना प्रदर्शन का संचालन द्वारिका पटेल तथा आभार प्रदर्शन रोहिणी देवांगन ने किया। सचिव संघ के प्रदेश संरक्षक पुनीत सिन्हा ने फेडरेशन की हड़ताल में सचिव संघ की शत प्रतिशत भागीदारी का दावा किया।