सोमनाथ टांडेकर बागबाहरा की रिपोर्ट
बागबाहरा संस्कार न्यूज़ /ज्ञात हो कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन में कांग्रेस की सरकार है और आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी सभी पार्टियां अपने अपने स्तर पर शुरू कर दिए है वही सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा पहले संगठन को मजबूत व गठन करने हेतु अपने सभी ब्लाकों में ब्लाक चुनाव अधिकारी नियुक्त कर उनके माध्यम से योग्य व्यक्ति को संगठन में ब्लाक अध्यक्ष बनाने हेतु तरासकर भेजने की जवाबदारी अपने पार्टी के योग्य कार्यकर्ताओ को दी है उसीक्रम में खल्लारी विधानसाभा क्षेत्र के अंतर्गत एक छोटे से ग्राम अनवरपुर निवासी पाशा परिवार कहने से ही जिनको पूरा क्षेत्र मध्यप्रदेश के जमाने से ही कट्टर कांग्रेसी परिवार के रूप में जानते है तथा कॉंग्रेस के लिए हमेशा समर्पण भाव से कार्य किये है इस परिवार का का राज्य से लेकर केंद्र तक कांग्रेस के आला नेताओ से अच्छे संबंध रहे उस जमाने से इनके परिवार ने कांग्रेस के लिए तन मन धन से सेवा प्रदान कर अपना अलग पहचान बनाया और कहा जाता है कि उस वक्त कोई भी कांग्रेस के बड़े नेता इस क्षेत्र में आये तो पहले ग्राम अनवर पुर पाशा जी के यहां मुलाकात हेतु जरूर पहुचते थे।
वर्तमान में उसी परिवार की श्रीमती गुलशन शहजान पाशा अपने पंचायत से निर्विरोध सरपंच भी है।
ऐसे परिवार के सदस्य व खल्लारी विधानसाभा क्षेत्र से शहजान पाशा जो कि वर्तमान में खल्लारी विधायक आबकारी प्रतिनिधि भी है व खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के चहेते भी है को राष्ट्रीय नेतृत्व ने रायपुर दक्षिण विधानसाभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-68 अंतर्गत खूबचंद बघेल ब्लाक का बी आर ओ नियुक्त कर ब्लाक अध्यक्ष चयन हेतु भेजा सबसे बड़ी बात यह है कि खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से सिर्फ एक ही बी आर ओ नियुक्त हुआ है।
वही शहजान पाशा द्वारा कांग्रेस पार्टी द्वारा दिये गए इस जवाबदारी को ईमानदारी से निर्वहन करते हुए खूबचंद बघेल बघेल ब्लाक के समस्त वर्तमान व पूर्व के ब्लाक अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी,पूर्व व वर्तमान कांग्रेसी,वरिष्ठजन,महिला कांग्रेस,एन एस यू आई कि पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों पूर्व,वर्तमान व छाया पार्षदों के साथ संपर्क कर व ब्लाक अंतर्गत चंगोराभाठा स्थित साहू भवन में ब्लाक अध्यक्ष चयन हेतु बैठक बुलाया गया उक्त बैठक में शहजान पाशा के साथ बागबाहरा शहर ब्लाक उपाध्यक्ष मनोज एस गोयल भी साथ मे मौजूद रहे ।
बैठक में शहजान पाशा द्वारा ब्लाक अध्यक्ष बनने हेतु दावेदारी करने हेतु क्या क्या नियम है और कौन ब्लाक अध्यक्ष की दावेदारी कर सकता है जिसके बारे में विस्तार से समझाया तथा ब्लाक अध्यक्ष दावेदारों को अध्यक्ष पद हेतु फार्म भी उपलब्ध कराया उक्त बैठक में खूबचंद बघेल ब्लाक के वार्ड क्रमांक-68 के छाया पार्षद बब्बी सोनकर,वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील सिरके,मुकुंद काकदेलवार,हरिशंकर साहू,अनिल सेन,रॉयल साहू,सूरज पैकरा, राहुल पटवा,मनीष साहू,लालू ठाकुर,संजय सिन्हा, नीरज सोनी,अमित विश्वकर्मा व अन्य सैकड़ो कांग्रेसजन मौजूद रहे।

