खाकी के रंग-स्कूल के संग तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया आयोजन - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जुलाई 23, 2022

खाकी के रंग-स्कूल के संग तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया आयोजन



 *पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर* जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्रीमान भोजराम पटेल(भापुसे) के द्वारा नवाचार  करते हुए जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को सभी स्कूलों में *खाकी के रंग-स्कूल के संग* के तहत कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल के बच्चों को विभिन्न प्रकार की विधिक एवं अन्य जानकारी देने हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय आकाश रॉव गिरेपुंजे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)पिथौरा श्री विनोद मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिथौरा निरीक्षक श्री राकेश खुटेश्वर के द्वारा   शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा से बूस्टर डोज टीकाकरण को लेकर पिथौरा नगर पंचायत प्रशासन पुलिस प्रशासन राज्य प्रशासन कन्या शाला के स्टाफ एवं छात्र छात्राओं के द्वारा शहर में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया


 तथा शहर में भ्रमण किया गया, पश्चात खाकी के रंग-स्कूल के संग के तहत कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल के बच्चो को पॉक्सो एक्ट,सायबर क्राइम, बैंक फ़्रॉड,यातायात नियम,*अभिव्यक्ति एप्प*, की जानकारी दी गई।।किसी ज्ञात या अज्ञात व्यक्ति द्वारा परेशान करने पर पुलिस को सूचना देने थाना  का मोबाइल नंबर दिया गया साथ ही डायल 112 का महत्व और उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।।।कार्यक्रम में थाना प्रभारी पिथौरा  निरीक्षक राकेश खुटेश्वर नायब तहसीलदार उमेश लहरी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा के प्राचार्य एवं शिक्षक स्टॉप  छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।ज़िले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्र के सभी स्कूलों में यह कार्यक्रम सतत रूप से जारी रहेगा।