टीकाकरण महाभियान में डिघेपुर जिला में अव्वल लक्ष्य से डबल 600 लोगों का हुआ टीकाकरण - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जुलाई 24, 2022

टीकाकरण महाभियान में डिघेपुर जिला में अव्वल लक्ष्य से डबल 600 लोगों का हुआ टीकाकरण


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /   जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार महासमुंद जिले में कोविड 19 टीकाकरण   महाभियान अंतर्गत अधिक से अधिक  टीकाकरण को प्रोत्साहित करने  जिले में 439 केन्द्र वहीं विकासखंड पिथौरा में  89 टीकाकरण केंद्र बना सर्वाधिक टीकाकरण करने लछ्य निर्धारित किया गया था ।

     इसके अंतर्गत  विकासखंड पिथौरा ग्राम  पंचायत  जंघोरा आश्रित ग्राम डिघेपुर को जिला से  प्राप्त लछ्य 300 टीकाकरण के विरुद्ध  600  लोगो का  टीकाकरण सम्पन्न हुआ जिससे अधिकारी कर्मचारियों में उत्साह का वातावरण देखा गया , ग्रामीणों ने प्रातः से देर शाम टीकाकरण के  महाअभियान में हिस्सा लेते अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाई । इस महाभियान को सफल बनाने में पंचायत सचिव पुनीत सिन्हा ने बताया कि टीकाकरण महाभियान को सफल  बनाने एस डी एम राकेश गोलछा , मुख्य कार्यपालन अधिकारी सनत  महादेवा के मार्गदर्शन में   आज के इस टीकाकरण महाभियान को सफलता मिली ।  इस सफलता के लिये  विगत दिनों  से ग्रामीणों में जागरूकता के लिये टीम बनाकर सघन जनसंपर्क किया गया । इस जागरूकता के लिये  पंचायत पदाधिकारियों के अलावा स्वसहायता समूह , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , मितानिन , शिक्षक  सहित ग्रामीणों का सहयोग रहा  जिसका परिणाम लछ्य से ज्यादा टीकाकरण हुआ । 


इस महाभियान को सफल बनाने प्रमुख रूप से सरपंच तेजराम पटेल , उपसरपंच संतोषी राजपूत , गौठान अध्यक्ष विश्राम सिंह ठाकुर , पंच इलेश साहू , रोजगार सहायक जयलाल निषाद , राजस्व निरीक्षक  टीएस ठाकुर , सुपरवाइजर एस के मिश्रा ,  शिक्षक प्रेमशंकर भोई  पटवारी भीम साहू , पूनम राजपूत , गौरसिंह ठाकुर , परदेशी दास , मिना ठाकुर ,कृष्णा शर्मा , कमलेश गोस्वामी ,  वसुंधरा चौहान  आदि का विशेष सहयोग रहा