सांसद श्री चुन्नीलाल साहू की सक्रियता से लापता बालक नैतिक अपने परिजनों के पास पहुंचे - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जुलाई 23, 2022

सांसद श्री चुन्नीलाल साहू की सक्रियता से लापता बालक नैतिक अपने परिजनों के पास पहुंचे



महासमुंद गौरव चंद्राकर गौरव चन्द्राकर /महासमुंद के लोकप्रिय और ऊर्जावान सांसद आदरणीय श्री चुन्नीलाल साहू जी को महासमुंद से लापता हुए बालक को कल समता एक्सप्रेस में बैठने की सूचना उनके परिजनों ने दी मामले को संज्ञान लेते हुए सांसद साहू जी ने केंद्रीय रेल मंत्री जी को ट्वीट कर सूचना दी , एवं रेल्वे हेल्प लाइन से बात किया साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक महासमुंद से चर्चा कर सहयोग के लिए कहा।सबने तत्परता दिखाई और बालक नैतिक को कल रेलवे पुलिस ने इगतपुरी स्टेशन में उतार लिए और चाइल्ड केयर सेंटर नासिक को सौप दिए वहां से आज पुनः 12 बजे नैतिक कही पुनः भाग गया इस घटना से पुनः नैतिक के परिजन लगातार महासमुंद सांसद साहू जी से सहयोग करने के लिए निवेदन किये मामले को लेकर सांसद साहू जी ने नासिक के सांसद और पुलिस टीम सहित महासमुंद पुलिस टीम के साथ चर्चा करके गुम हुआ बालक नैतिक की खोज में डटे रहे और अंततः बालक नैतिक साहू को नासिक पुलिस टीम ने ढूंढ निकाला है ।

      गांव , गरीब और किसानों के लोकप्रिय सांसद माटीपुत्र भैया चुन्नीलाल साहू जी को आभार जिन्होंने पूरी तन्मयता के साथ उनके परिजनों के सहयोग के लिए सामने आए और बालक को परिजनों तक पहुंचाने के लिए प्रयास किये ।