भाजयुमो ने लगाया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर युवाओं से वादा खिलाफी का आरोप , राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
बागबाहरा गौरव चंद्राकर संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट/ भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर के नेतृत्व में खल्लारी विधानसभा के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ युवाओं को ठगने का आरोप लगाते हुए विधानसभा मुख्यालय बागबाहरा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय का घेराव करके जमकर विरोध प्रदर्शन किया । प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पहली बेटिकट को पार करते हुए कार्यालय कैंपस के अंदर बने दूसरे बैरिकेड्स तक जा पहुंचे । जहां पर महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम एक ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के युवाओं को रोजगार और सरकार के वादे के मुताबिक 2500 रुपये प्रति माह के हिसाब से बेरोजगारी भत्ता का भुगतान करने की मांग किया ।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व से भाजयुमो के प्रदेश के सह प्रभारी संजूनारायण ठाकुर, भाजयुमो रायपुर संभाग के प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी , खल्लारी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रीतम सिंह दीवान, जिला पंचायत सदस्य अल्का चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष भाजपा मोनिका साहू, भाजयुमो जिला प्रभारी प्रशांत श्रीवास्तव , बागबाहरा मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ने संबोधित करते हुए प्रदेश के कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए युवाओं को रोजगार देने तथा 2500 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने के वादे को याद दिलाते हुए जल्द से जल्द पूर्ण करने की चेतावनी दी अन्यथा भाजयुमो कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ के युवाओं के हितों के लिए 24 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे ।

भाजयुमो के विरोध प्रदर्शन मे खल्लारी विधानसभा के प्रमुख नेताओं मे थानसिंग दीवान, शंकर तांडी, सागर चंद्राकर , धरम दीवान,प्रीतम साहू, पीलेश्वर पटेल, दुबे लाल साहू, हेमंत तिवारी, धरना घेराव कार्यक्रम के कार्य विस्तारक मिलिंद चंद्राकर, मनीष बंसल, अजय नायक, घेराव कार्यक्रम के प्रभारी नितिन जैन, सहप्रभारी नरेंद्र बग्गा, पूनम चंद्राकर, हरमीत सिंह, नारायण तांडी, भुवनेश्वर लोधी, रवि फरोदिया , नितिन जिंदल,दुर्गा शंकर दुबे, शेखर चंद्राकर, नितेश पांडे, प्रकाश पटेल, ओमप्रकाश देवांगन, हीरा साहू, अमन पटेल, पंकज जैन, येतराम साहू, तुलसी यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।