अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य समारोह का आयोजन 29 महासमुंद पिथौरा 30 जुलाई को कार्यक्रम आयोजित - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जुलाई 28, 2022

अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य समारोह का आयोजन 29 महासमुंद पिथौरा 30 जुलाई को कार्यक्रम आयोजित


महासमुन्द संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/अमृत महोत्सव के अन्तर्गत दिनांक 25 जुलाई से 31 जुलाई तक जिले में उज्जवल भारत-उज्जवल भविष्य, पावर @2047 के तहत प्रत्येक जिले के दो प्रमुख स्थलों पर नुक्कड़ नाटक व प्रदर्शनी स्थल पर पोस्टर बैनर द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। आजादी से अब तक बिजली व्यवस्था में किए गए परिवर्तन आधुनिकीकरण व नवीनीकरण का प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में 29 जुलाई को शंकराचार्य भवन महासमुन्द में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन व महासमुन्द विधायक  श्री विनोद सेवनलाल चंद्राकर जी,अध्यक्षता संसदीय सचिव व खल्लारी विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव जी, विशिष्ट अतिथि महासमुन्द लोकसभा सांसद श्री चुन्नीलाल साहू जी,  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल जी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री यतेंद्र साहू जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री कृष्णा चंद्राकर जी, कृषिउपज मंडी अध्यक्ष श्री हीरा बंजारे जी होंगें। तथा 30 जुलाई को पिथौरा स्थित  गुरुतेग बहादुर धर्मशाला में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में आपकी गरिमामयी उपस्थिति प्राथनीय है। उक्ताशय की जानकारी कार्यपालन यंत्री के आर.के.बांसकर के द्वारा विज्ञप्ति में दी गई।