महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट/- संस्कार न्यूज़ खबर का असर 26 जुलाई को संस्कार न्यूज़ चैनल में प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया गया था जिसको प्रशासनिक अधिकारी संज्ञान में लेते हुए पहचान पत्र के सभी कार्ड बनाने का आश्वासन दिया गया है ग्राम पंचायत पचरी पुनीतराम टंडन का जल्द ही मनरेगा जाब कार्ड बनेगा। कलेक्टर श्री नीलेश कुमार क्षीरसागर ने संबंधित अधिकारियों को पूरी जानकारी के साथ शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस.आलोक के संज्ञान में आते ही उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत और ग्राम सचिव से पूरी जानकारी ली। जानकारी में बताया गया कि पचरी के पुनीतराम विगत कई 6-7 वर्षों से पड़ोसी राज्य ओड़िसा चले गए थे।अब कुछ दिन पहले गाँव अपने भाई के पास कामकाज और खेतीबाड़ी काम से आए है। उनके पास परिचय पत्र है। उनका मनरेगा जाब कार्ड बनाने के निर्देश दिए है । आधार कार्ड बनवाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि से प्रमाण पत्र बनाकर उनका आधार कार्ड भी बन जाएगा। जिनसे उनको सभी शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने लगेगा
