भाजपा पिथौरा ग्रामीण मंडल की बैठक संपन्न हुई
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट /आजादी के 75वें वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पूरे देश में व्यापक तैयारियां चल रही हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी इस अभियान को सफल बनाने को लेकर पिथौरा भाजपा ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों की बैठक ग्राम भुरकोनी में आहूत की गई।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन के साथ किया गया कार्यक्रम के मंडल प्रभारी प्रीतम दीवान पूर्व विधायक खल्लारी विधानसभा ने मंडलों और बूथों तक तिरंगा फहराने को लेकर चर्चा की। कहा कि आजादी के 75वें वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराया जायेगा। यह हम सभी देशवासियों के लिए गौरव का क्षण होगा। पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इसमें अपना योगदान देते हुए अभियान को सफल बनाने की अपील की है उक्त बैठक में प्रीतम दीवान, राधेश्याम अग्रवाल, साद राम पटेल, मंडल अध्यक्ष प्रीतम साहू, गौरव चंद्राकर मीडिया प्रभारी, डॉक्टर किशोर सिन्हा, अजय नायक , नीलकंठ साहू ,दिनेश अग्रवाल, रिप्लेस चक्रधारी,छबि राम पटेल, कृष्णा ध्रुव, येतराम साहू, होम सिंह नायक, श्री राम जगत ,नकुल यादव, कार्तिक राम बरिहा, शंकर लाल पटेल ,नेपाल साहू सहित मंडल के सभी पदाधिकारी काफी संख्या में उपस्थित थे


