पिथौरा संस्कार न्यूज़/ कमान अधिकारी कर्नल चेतन गुरुबक्श 27CG एनसीसी बटालियन रायपुर के मार्गदर्शन एवं नायब सूबेदार सुनील शर्मा व हवलदार श्याम की उपस्थिति में पिथौरा विकासखंड के एक मात्र एनसीसी संचालित स्कूल शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गोंडबहाल के कैडेट राजेंद्र साहनी को ₹1000 की नगद राशि व प्रशस्ति पत्र तथा विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार डडसेना को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया |यह सम्मान विद्यालय स्तर पर सक्रिय उत्कृष्ट छात्र सैनिक को प्रदान किया जाता है| इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मुकेश डडसेना तथा एनसीसी अधिकारी विवेक वर्मा ने छात्र सैनिक राजेंद्र साहनी के उज्जवल भविष्य की कामना तथा हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं| साथ ही इस उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती एस चंद्रसेन, सहायक संचालक श्री हिमांशु भारतीय व सतीश नायर, विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री के के ठाकुर, विद्यालय के शिक्षक गण भीमसेन पटेल, शिवकुमार साहू ठाकुर सहायक ग्रेड दो, नयन देवांगन सहायक ग्रेड 3 एवं समस्त कैडेटों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है|
