अमर शहीदों के सम्मान में , शहीद परिवारों का सम्मान समारोह 5 जून को पिथौरा में
पिथौरा संस्कार न्यूज़ / स्थानीय शहीद स्मारक समिति द्वारा 5 जून को जिले भर के अमर शहीदों के परिवार का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है जिसकी तैयारी समिति सदस्यों द्वारा पूरी की जा चुकी है ।
"एक शाम शहीदों के नाम" के नाम से आयोजित इस समारोह के माध्यम से अमर शहीदों को नमन करते सच्ची श्रद्धांजलि स्वरूप शहीद परिवारों को देशभक्ति गीत , संगीत , नृत्य के साथ सम्मान देने की तैयारी रही है । आयोजन को लेकर नगर वासियों , अंचल वासियों में खुशी की लहर है कि इसके माध्यम से शहीद परिवारों सम्मान होगा जिनके अपने सीमा में रहकर अपने प्राणों की आहुति दी और भारत माँ के कर्ज को अदा किया । देशभक्ति से पूर्ण इस आयोजन को सफल बनाने विभिन्न सामाजिक संगठनों , राजनीतिक दलों , साहित्यकारों , पत्रकारों , पार्षदों सहित नगरवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है । समिति के सदस्यों ने सभी सहयोग दाताओं का आभार व्यक्त करते आयोजन में उपस्थिति देने की अपील की है जिससे देश के नाम शहीद परिवारों का सम्मान बड़ सके ।

