अक्षय शिक्षा अलंकरण से अलंकृत हुए शिक्षक हेमन्त कुमार - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जून 07, 2022

अक्षय शिक्षा अलंकरण से अलंकृत हुए शिक्षक हेमन्त कुमार

 


अभनपुर संस्कार न्यूज़ / शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रोत्साहित करने एवं शिक्षा स्तर में बेहतर सुधार हेतु राज्यभर के ऐसे शिक्षकों का चयन अक्षय शिक्षा अलंकरण समारोह के लिए किया जाता है जिसमें बेहतर परिणाम ,सामाजिक सहभगिता , नवाचारी प्रयास, बेहतर शैक्षणिक वातावरण निर्माण के साथ सरकारी विद्यालयों को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने वाले 10 शिक्षकों को इस अलंकरण से नवाजा जाता है विगत दो वर्ष कोरोना काल के कारण यह रजयस्तरीय अलंकरण समारोह का आयोजन नही हो पाया था अतः सत्र 2020 से 22 तक तीन वर्षों के चयनित शिक्षकों को एक साथ सम्मानित किया गया l विज्ञान के क्षेत्र में अपनी एक विशेष पहचान बना चुके शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय के शिक्षक हेमन्त कुमार साहू जोक़ि वर्तमान में शासकीय उ.मा.विद्यालय कुर्रु में स्थानांतरित हुए है ने लगातार अपने प्रयासों से कन्या स्कूल के बालिकाओं को मार्गदर्शित करते रहे है जिसके परिणामस्वरूप इस विद्यालय के बालिकाओं ने विज्ञान के साथ-साथ अनेक प्रतियोगिताओं में राज्यस्तर से लेकर नेशनल स्तर तक अपना लोहा मनवाया है , शिक्षक के मार्गदर्शन में इनके विद्यालय के बच्चें विगत वर्षों से इन्स्पायर अवार्ड मानक , पं.जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय गणित,विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी , नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस जैसे अनेक प्रतियोगित में विजेता रह चुके है , ऑनलाइन क्विज़ ,साइंस रंगोली , सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा चुके है अक्षय शिक्षा अलंकरण समारोह 2022 में मुख्य अतिथि-श्री के.के.तिवारी तिवारी जी पूर्व कुलपति सागर विश्वविद्यालय,

श्री व्ही.पी.चन्द्रा प्राचार्य डाइट धमतरी,साधना पाण्डेय जी परियोजना अधिकारी,डॉ.फरहान अली, शर्मा जी विप्र फाउंडेशन अध्यक्ष,श्री पाण्डेय जी ज़िला शिक्षा अधिकारी मुंगेली,.वी.पाण्डेय अक्षय शिक्षण समिति के साथ अनेक शिक्षाविदों की उपस्थिति में अलकरण के समारोह के  साथ शिक्षक संगोष्ठी का भी आयोजित किया गया ।