*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/ ग्राम पंचायत किशनपुर में नव निर्मित पंचायत कार्यालय का उदघाटन जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल ने।किया । साथ ही ग्राम की महिला समूह के लिये उन्होंने घोषणा भी की
ब्लॉक मुख्यालय से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत किशनपुर में पुरानी पंचायत होने के बावजूद पंचायत भवन का नितांत अभाव था जिस भवन में पंचायत की बैठकें होती थी वह अत्यंत जर्जर था ग्राम वासियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष से नये भवन की मांग की थी जिसे उन्होंने त्वरित गति से स्वीकृति दिलाई नये पंचायत भवन का उद्घाटन करते हुऐ श्रीमती पटेल ने कहा कि आज सर्वांगीण ग्रामीण विकास का केंद्र बिंदु पंचायत विभाग ही है अतः समग्र विकास गतिविधियों के संचालन के लिये प्रत्येक पंचायत में सर्व सुविधा युक्त पंचायत भवन की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिये । ग्राम की महिला समूहों की मांग पर उन्होंने सामुदायिक भवन की घोषणा करते हुऐ कहा कि कांग्रेस शासन काल मे लागू पंचायत राज के बाद ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की आर्थिक , राजनीतिक , सामाजिक तरक्की हुई है । गाँव मे कार्यरत सभी विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन में पंचायत की भूमिका होती है । अतः नये पंचायत कार्यालय के निर्माण से सरकारी काम।काज सुगमता पूर्वक निपटाये जा सकेंगे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रतिभा बारीक ने पंचायत भवन की स्वीकृति के लिये जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रति आभार जताया और ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की । कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनंत सिंह वर्मा और मजदूर कांग्रेस के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजा बग्गा ने भी संबोधित किया । ग्रामवासियों ने इस अवसर पर सरपंच प्रतिभा बारीक व सचिव पुनीत सिन्हा के द्वारा ग्राम विकास के लिये किये जा रहे कार्यों की सराहना की । मंच से ग्रामवासियों के द्वारा सेवा निर्वृत्त शिक्षक गजानंद शिक्षक का सम्मान जिन्होंने तीस से पैतीस सालों तक ग्राम में पदस्थ रहते हुये ब्लॉक स्तर पर शिक्षा के प्रचार प्रसार में अपना विशिष्ट योग दान दिया । जिला पंचायत अध्यक्ष ने उन्हें सालऔर श्रीफल भेंट किया । कार्यक्रम का संचालन करारोपण अधिकारी सुख चरण चतुर्वेदी व आभार प्रदर्शन पंचायत सचिव पुनीत सिन्हा ने किया ।
कार्यक्रम में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष उमेश दीक्षित ,देवराज बारीक , योगेश तिवारी , कमलेशबारीक , गौरव प्रधान विनय गार्डिया , सुख सागर जगत , मुरलीधर साव, पत्रकार संतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
