पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर / 0 से 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में दस्त और कुपोषण से होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से 21 जून से 5 जुलाई तक डायरिया नियंत्रित पखवाड़ा आयोजित है इसी तहत ग्राम -छिबर्रा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूली बच्चों को रैली निकाल डायरिया नियंत्रण हेतु ग्रामवासीयों को प्रेरित किया गया। साथ ही प्राथमिक एवं मीडिया स्कूल के बच्चों को हाथ धोने का सही विधि के बारे में बताया गया। छिबर्रा उप स्वास्थ्य केन्द्र के स्वास्थ्य संयोजक प्रितम सिंह उइके जी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस डायरिया नियंत्रण पखवाड़े के माध्यम से लोगों को स्वच्छता एवं पौष्टिक आहार, हाथ धोने का सही विधि के बारे में जानकारी दी जाएगी। नौनिहालों को डायरिया से मुक्त करने के लिए ओआरएस का घोल और जिंक टेबलेट दी जाएगी। इसके लिए चिकित्सा विभाग द्वारा पूरी तैयारियां सुनिश्चित की गई है। इस दौरान आशा सहयोगी इस अभियान में 0 से 5 वर्ष तक बच्चों के घर-घर जाकर अपनी सेवाएं देंगी। साथ ही एएनएम व मितानिन द्वारा ओआरएस के पैकेट व जिंक की गोलियां वितरित की जाएगी। लोगों में जागरूकता लाने साबुन से हाथ धोने पर जोर दिया जाएगा। दस्त व निर्जलीकरण से होने वाली मृत्यु को ओआरएस व जिंक गोली के साथ ही पर्याप्त पोषण देकर रोका जा सकता है।
जून 24, 2022
रैली निकाल डायरिया नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम वासियों को किया प्रेरित
Tags
# पिथौरा#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
पिथौरा#
लेबल:
पिथौरा#


