अभाविप महासमुन्द जिला संयोजक बने जीतू साहू - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जून 27, 2022

अभाविप महासमुन्द जिला संयोजक बने जीतू साहू

महासमुंद । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत का चार दिवसीय अभ्यास वर्ग दिनाँक 21 जून से 24 जून तक बिलासपुर में सम्पन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में महासमुंद जिले से 13 कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। इस वर्ग का उद्घाटन राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री निधि त्रिपाठी जी, अखिल भारतीय जनजातीय कार्य सह प्रमुख श्री राकेश पटेल जी, प्रान्त संगठन मंत्री श्री प्रदीप मेहता जी, प्रदेश अध्यक्ष प्रा. अमित बघेल जी, प्रदेश मंत्री श्री मनोज वैष्णव जी ने किया। इस वर्ग में तीनो दिन अलग अलग सत्रों के माध्यम से अलग अलग विषयो पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री प्रफुल्ल अकान्त जी, मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री चेतस सुखड़िया जी, राष्ट्रीय मंत्री गजेंद्र सिंग तोमर जी व प्रमुख कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन व सानिध्य प्राप्त हुआ वर्ग के अंतिम दिवस संगठनात्मक घोषणाएं भी हुई जिसमें महासमुन्द जिला के जिला संयोजक का जिम्मेदारी जीतू राज साहू को मिला। जीतू राज साहू महाप्रभु वल्लभाचार्य शासकीय पी जी कॉलेज कैम्पस यूनिट महासमुन्द के अध्यक्ष व आभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जैसे दायित्व का निर्वहन किया है।