पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /विप्र फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामचंद्र जी शर्मा , प्रदेश प्रभारी श्री चरण शर्मा जी, प्रदेश महामंत्री रितेश शर्मा जी एवम् जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा की अनुशंसा से युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री करण शर्मा ने श्री गोविंद शर्मा पिथौरा को विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ जिला महासमुंद शाखा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री गोविंद शर्मा संगठन में काफी सक्रिय रहते हैं ,इनकी सक्रियता का लाभ पूरे जिले को मिलेगा। विप्र फ़ाउंडेशन महासमुंद के जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा ने नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर संगठन को एक नयी दिशा ओर ऊँचाई प्रदान करने में मिलकर कार्य करेगें। सभी पदाधिकारीयों की ओर से बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि जिला के सक्रिय संगठन मंत्री को युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर हम सब खुश हैं। आशा करते हैं कि श्री गोविंद शर्मा जी के सक्रियता का लाभ विप्र फाउंडेशन परिवार को अवश्य मिलेगा इस नियुक्ति पर ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी पत्रकार साथी गण श्री गोविंद को बधाई प्रेषित किए हैं
जून 28, 2022
गोविंद शर्मा को विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ जिला महासमुंद का अध्यक्ष नियुक्त किए गए
Tags
# पिथौरा#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
पिथौरा#
लेबल:
पिथौरा#
