पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ पिथौरा विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला दुरुगपाली में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया l कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना से किया गया l जिसमें नव प्रवेसी बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं मिष्ठान खिलाया गया lप्रधान पाठक श्री विद्यानंद पटेल द्वारा बच्चों को नियमित स्कूल आने के लिए एवं पालको को स्कूल में अपनी सहभागिता के लिए अपील किए उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक प्राथमिक शाला प्रधान पाठक श्री भीखम पटेल ,भूषण लाल चंद्राकर, नरेंद्र पटेल ,श्रीमती एम बरिहा, विनीता ओगरे, अनीता नेताम, एकता साहू, अनीता बरिहा उपसरपंच श्री कमल किशोर यादव एसएमसी सदस्य पालक गण एवं सभी बच्चे उपस्थित थे l

