वर्मी कम्पोस्ट खाद से बिहान की महिलाएं हो रही सशक्त
वहीं जनपद सदस्य प्रतिनिधि बिहारी पटेल एवं ग्राम के सरपंच मथुरा प्रसाद पटेल द्वारा गोठान का निरीक्षण किया गया। जहां उन्होंने बिहान की महिलाओं का कार्य देख जय जोहार - जय बिहान का नारा लगाकर समूह की महिलाओं का अभिवादन किया गया। महिला समूह के मांग भवन निर्माण एवं गौठान में तार घेराई पर सरपंच मथुरा प्रसाद पटेल ने आश्वासन दिया कि तत्काल गौठान में एक भवन का निर्माण व तार से घेरा किया जाएगा। जिससे तैयार खाद को रखने में सुविधा होगी। बिहारी पटेल ने वर्मी खाद की गुणवत्ता के लिए महिला समूह के इस हुनर और हौसले को देखकर उन्हें शुभकामनाएं दी।
नोडल अधिकारी अतुल सोनी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ने ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा गोबर बेचने की अपील की जिससे समूह की महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ हो सके।
महिला समूह ने बताया कि अभी उनके द्वारा बाड़ी योजना अंतर्गत गौठान में कोचई-अदरक एवं अन्य मौसमी सब्जी की खेती, जिमीकंद की खेती करेंगी । इस दौरान नोडल अधिकारी अतुल सोनी ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी ,जनपद सदस्य प्रतिनिधि बिहारी पटेल सरपंच मथुरा प्रसाद पटेल ,गौठान समिति अध्यक्ष टेकराम निर्मलकर ,महिला समूह के अध्यक्ष राधा बाई ठाकुर सचिब रेखा साहू ,गायत्री यादव,राज कुमारी साहू,सत बाई यादव, सावित्री रात्रे,राधा बाई दिवान,कौशिल्या साहू,जकती साहू, ललिता निर्मलकर, अनिता दीवान ,जमुना दिवान, अश्वनी साहू नीर बाई यादव, प्रभा ठाकुर सहित जयदुर्गा स्वसहायता महिला समूह के सदस्य उपस्थित रहे।
