खिलावन मिरी की रिपोर्ट
कसडोल बया संस्कार न्यूज़/ बलौदा बाजार जिले की पुलिस चौकी बया में पदस्थ चौकी प्रभारी धनेश तांडेकर पहले ऐसे चौकी प्रभारी है जिन्होंने चौकी स्थापना के बाद एक वर्ष पूर्ण किया है। एक साल के कार्यकाल सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर ग्रामीणों ने शुभकामनाएं दी हैं।
बया चौकी बलोदा बाजार जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूरी पर स्थित है| बया चौकी की स्थापना 2004 में की गई थी| 21 साल के कार्यकाल में पुलिस चौकी बया में कोई भी प्रभारी 1 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया|
पुलिस चौकी में पदस्थ प्रभारी धनेश टाडेकर ने कुछ दिन पहले ही अपना 1 साल का कार्यकाल पूर्ण कर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। अपने कार्यकाल में उन्होंने नया पुलिस चौकी भवन का निर्माण कर, पूरे चौकी प्रांगण में 50 से भी अधिक फलदार व छायादार वृक्षो हेतु पौधरोपण,, चौकी परिसर में प्याऊ स्थापना, बैरक निर्माण, चौकी समतलीकरण, मंदिर निर्माण, सहित अनेकों कार्य करवाये हैं|
अपने 1 साल के कार्य के दौरान उन्होंने शराब के कुल 80 प्रकरण, जुआ एक्ट के 6 प्रकरण बनाए ,जो कि पूरे 21 साल में इतने अपराध दर्ज नहीं किए
