ब्राह्मण समाज हमेशा से ही सामाजिक सद्भाव का संवाहक रहा है - राजा देवेंद्र बहादुर सिंह - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

मई 09, 2022

ब्राह्मण समाज हमेशा से ही सामाजिक सद्भाव का संवाहक रहा है - राजा देवेंद्र बहादुर सिंह

ब्राहमण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव कार्यक्रम संपन्न




पिथौरा संस्कार न्यूज़/ ब्राह्मण समाज अपनी बौद्धिक क्षमता और ज्ञान के बल पर युगो युगो से समग्र मानव समाज का मार्गदर्शन करता रहा है । यह परंपरा आज भी कायम है इस वर्ग के लोगों ने कठिन से कठिन परिस्थितियों में अपने बुद्धि चातुर्य का लोहा मनवाया है । वेद पुराण और उपनिषदों के माध्यम से भारतवर्ष को विश्व गुरु का दर्जा दिलाने में ब्राह्मण समाज की महती भूमिका रही है। उपरोक्त बातें वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं बसना विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह ने पिथौरा ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव के अवसर पर विप्र भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसन्दी से कही उन्होंने कहा कि भारत भूमि को देव भूमि का दर्जा प्राप्त है और सामाजिक समरसता यहां की पहचान रही है ब्राह्मण समाज हमेशा से ही सामाजिक सद्भाव का संवाहक रहा है 




आपकी जागरूकता शास्त्रीवेता कर्मठता से अन्य सामाजिक जन प्रेरणा लेते हैं । सम्मान की दृष्टि से ब्राह्मण समाज को जनमानस के बीच विशेष दर्जा प्राप्त होता है । पिथौरा नगर पंचायत के अध्यक्ष आत्माराम यादव ने विप्र जनों को भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव की बधाई देते हुए कहा कि भगवान परशुराम ने अपने ज्ञान और शौर्य के बल पर अधर्म के खिलाफ पुरजोर शंखनाद किया था । उनके वंशज ब्राह्मण समुदाय के लोग आज भी समग्र मानव जाति की सेवा में अग्रणी भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं । हमारा सामाजिक ताना-बाना बिना ब्राह्मणों के पूरा होता ही नहीं है । जन्म से लेकर के मृत्यु तक प्रत्येक संस्कारों में ब्राह्मण हमारे कर्मकांड को साकार करते हैं इसीलिए समाज में ब्राह्मणों का स्थान आदरणीय है । पौराणिक काल से लेकर समकालीन युग तक समग्र समाज को शिखर तक पहुंचाने एवं मनुष्यता का संचार करने में ब्राह्मण समाज हमेशा आगे रहा है । वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलवंत सिंह खनूजा नें समाज की युवा पीढ़ी का आह्वान करते हुए कहा कि आपके समाज का इतिहास बहुत ही समृद्ध और गौरवशाली रहा है उस परंपरा को आगे बढ़ाएं रखने के लिए ज्ञानार्जन एवं कर्मकांड के प्रति अपनी ऊर्जा का उपयोग करें। बागबाहरा से आए सेवानिवृत्त प्रधान पाठक रुपेश तिवारी ने ब्राह्मण समाज के महापुरुषों की शौर्य गाथा का बखान करते हुए कहा कि मानव विकास के हर दौर में ब्राह्मण समाज की उपयोगिता स्वयं सिद्ध रही है । हमारे पूर्वजों के संचित पुण्य कर्मों का प्रभाव है कि हम ब्राह्मण कुल में जन्म लेकर मानवता की सेवा में तत्पर हैं। कार्यक्रम में पूर्व जनपद अध्यक्ष रंजीत कोसरिया एल्डरमैन अरविंदर सिंह छाबड़ा राजू सिंह,  पत्रकार दानवीर शर्मा ,धनंजय त्रिपाठी ,अनंत सिंह वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन संरक्षक उमेश दीक्षित व आभार प्रदर्शन प्राचार्य अनूप दीक्षित ने किया समाज के अध्यक्ष काशीराम शर्मा व युवा  ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रियांशु दीक्षित एवं महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सोनिया तिवारी सहित सामाजिक जनों ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया । प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी परशुराम जयंती का कार्यक्रम दो दिवसीय रहा जिसमें 9 ब्राम्हण बटूकों का उपनयन संस्कार भी वैदिक रीति से ब्राह्मण समूह के मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ । उपनयन संस्कार में बड़ी संख्या में ब्राह्मण परिवारों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल भी शामिल हुई और उन्होंने बटूकों का आशीर्वाद प्राप्त किया।  श्रीमती पटेल ने कहा की हमारे 16 संस्कारों को पूर्ण करने में ब्राह्मण समुदाय की ही भूमिका होती है समस्त संस्कारों से परिपूर्ण मनुष्य को ही मोक्ष की प्राप्ति होती है और इन्हें पूर्ण करने में विप्र समुदाय का सहयोग अपरिहार्य है । भव्य शोभायात्रा डीजे की धुन व बाजे गाजे के साथ नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए विप्रभवन पहुँची।  कार्यक्रम में  अध्यक्ष कांशीराम शर्मा , भागीरथी दुबे ,युवा अध्यक्ष प्रियांशु दीक्षित , महिला अध्यक्ष सोनिया तिवारी , सुरेंद्र मुन्नू पांडे , राजेश मिश्रा , उपाध्यक्ष गोपाल पांडे , सुषमा तिवारी , रमाकांत उपाध्याय , कृष्णा शर्मा , रोशनी नरेश शुक्ला, राजेश कर , शंकर होता सहित समाजजन उपस्थित थे