छिबर्रा विद्यालय के छात्राओं को मिला नि:शुल्क सायकिल 19 सरस्वती सायकिल योजना का लाभ - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

मई 09, 2022

छिबर्रा विद्यालय के छात्राओं को मिला नि:शुल्क सायकिल 19 सरस्वती सायकिल योजना का लाभ



पिथौरा संस्कार न्यूज़/ शहीद नोहर सिंह ठाकुर हायर सेकंडरी स्कूल छिबर्रा मे आज छत्तीसगढ़ सरकार की सरस्वती साइकिल योजना के तहत नि:शुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा नवमीं में अध्यनरत 19 बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया। 

छात्रों को साइकिल प्रदान करते हुए शाला समिति अध्यक्ष टेकराम निर्मलकर जी ने बताया कि विद्या अध्ययन में बालिकाओं के लिए दूरी बाधक न हो इसलिए सरस्वती साइकिल योजना की शुरुआत की गई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत प्रदेश की बालिकाओं को साइकिल वितरण कर घर से स्कूल की दूरी को कम कर दिया है।

महिला समुह सक्रिय महिला मीना सिन्हा जी ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना से राज्य की लड़कियों का हौसला बढ़ा है, ये योजना छात्राओं के उच्च शिक्षा में सहायक साबित हुई है। मेरा विश्वास है कि एक शिक्षित महिला एक शिक्षित समाज का निर्माण करती है। यह बात मुझे खुशी देती है कि सरस्वती साइकिल योजना छत्तीसगढ़ की लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ा रही है। वही प्रभारी प्राचार्य रामकुमार नायक जी ने सभी बालिकाओं को नियमित रूप से समयानुसार विद्यालय आने और पढ़ाई कर अपने स्कूल और माता -पिता का नाम रौशन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सरपंच मथुरा पटेल, गजालाल पटेल, टेकराम निर्मलकर, शत्रुघन सिन्हा, शंकर रात्रे, मीना सिन्हा, गायत्री यादव, कृष्णा राजपूत, रामकुमार नायक, बिनोद खल्खो, खेमप्रसाद पटेल, सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।