पिथौरा संस्कार न्यूज़/ शा.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनासिल्ली में निः शुल्क सरस्वती सायकिल योजना के तहत से साइकिल वितरण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारिकाधीश यादव विधायक खल्लारी संसदीय सचिव स्कूल शिक्षा, आदिम जाति, अनु.जाति, पिछड़ावर्ग विभाग छ. ग.शासन थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता चोपलाल चौधरी सरपंच ग्राम पंचायत सोनासिल्ली, विशेष अतिथि अमृत बाई ठाकुर, अध्यक्ष जनभागीदारी व प्रबंधन समिति शा.उच्च. मा.वि. सोनासिल्ली,उमरावसिंह ठाकुर पूर्व सरपंच सोनासिल्ली, मयाराम यादव प्रभारी मंत्री प्रतिनिधि, बुद्धेश्वर डड़सेना वरिष्ठ कांग्रेसी थे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन अर्चना के साथ हुआ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक खल्लारी ,संसदीय सचिव स्कूल शिक्षा विभाग द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि निःशुल्क सरस्वती सायकिल योजना का लाभ कक्षा 9 वी के छात्राओं को मिल रहा है।यह योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है।सायकिल मिलने के कारण हाई स्कूलो में छात्राओं की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ शिक्षा दर मेंहुई हैं।जो बच्चे पैदल स्कूल आते थे,उन्हें अब परेशानी नहीं होगी,।सरकार निःशुल्क सायकिल दे कर बेटियों का मान बढ़ाया,चूंकि बेटियां देश का भविष्य है,जोअपने घर को अपने समाज को उजाला करने वाली होती है। बेटियों को संदेश देते हुये कहा शिक्षा ऐसी पूंजी है,जिसका जितना उपयोग करोगे उसका लाभ उतना मिलेगा,इसलिए शिक्षा प्रति विशेष लगाव रखिये,शिक्षा के साथ संस्कार भी आवश्यक है,इसलिए शिक्षा का उपयोग करते हुऐ संस्कारी बनाना जरूरी है,हमारा देश ,संस्कारी देश रहा है,उसे हमें उसे नहीं भूलना चाहिए, हमारी सरकार ने पुराने संस्कृति को, तीज त्योहारों को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया है,जिसमें भी संस्कार ,और भाई चारा झलकता है,प्रतिवर्ष इस योजना का लाभ हजारो बच्चे उठा रहे है।इसवर्ष भी 14 हजार से अधिक बच्चो को साइकिल वितरित किया जायेगा।सरकार बच्चों को निःशुल्क गणवेश, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, छात्रवृत्ति के अलावा कक्षा 9वी के छात्राओं को निःशुल्क सायकिल प्रदान कर रही,इनका ज़्यादा से ज़्यादा लाभ उठायें।उन्होंनेशिक्षकों को कहा शिक्षक भी बच्चों को प्रेरित करते हुये शिक्षा प्रति विशेष जागरूक करे।विद्यालय के कक्षा 9 वी के 41छात्राओं को सायकिल वितरित विधायक के कर कमलों के द्वारा किया गया।स्वागत भाषण के.नाग वरिष्ठ व्याख्याता के द्वारा किया।कार्यक्रम को विशेष अतिथि, सभाध्यक्ष ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन सोमकान्त यादव शिक्षक ने किया।इस अवसर पर संस्था के प्रभारी प्राचार्य वी.बघेल, एल.डी. चौधरी ए. बी.ओ.,अतुल प्रधान बी.आर.सी.सी.,के.डी.नाग,एम.आर.ध्रुव,डी.आर.साहू,सोमकान्त यादव,यादवनाथ नायक, सोमदत मिश्रा, ऋषि कुमार सिह चंदेल,बी.पी.जोशी प्रधान पाठक,घनश्याम अहिर,केशव ढ़ीढ़ी,नन्दनी पटेल,कुसुम बाला रावल,दुलार यादव,भारत दीवान, घासी सोनी,निरंजन पटेल, त्रिलोकीनाथ पटेल,कन्हैया पटेल,जीत राम यादव,उत्तम साहू,नोहर बाँधे, श्यामसुंदर यादव,तुलाराम यादव,कोमल घृतलहरे, अशोक घृतलहरे,डाया लाल चौधरी, सहित बहुत से पालक व बच्चे उपस्थित थे।

