बसनाझर मे पंचायत प्रतिनिधियों स्वास्थ्य एवं जलवायु परिवर्तन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न खरसिया
संवाददाता जयप्रकाश डनसेना
खरसिया संस्कार न्यूज़ /खरसिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बसनाझर स्वास्थ्य मितानिन कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय वार्ड पंच एवं सरपंचो का प्रशिक्षण रखा गया जिसमें जैमुरा, बसनाझर तथा करूमौहा पंचायत सरपंच तथा पंचों ने प्रशिक्षण में भाग लिया जिसमें त्रिस्तरीय पंचायती राज के तहत पंचायतों के निर्वाचित पंचो का आधारभूत प्रशिक्षण तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज की बारीकियों से सरकारी योजना के क्रियान्वयन के महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है सरपंच तथा पंचों को उनके मौलिक अधिकार व कर्तव्य के बारे में बताया गया तथा स्वास्थ्य भारत अभियान पर्यावरण वायु प्रदूषण एवं स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण अपनी अहम भागीदारी निभाने पर जोर दिया गया बता दें कि प्रशिक्षण में स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक उमा भारती ने बताई की स्वच्छता मिशन के तहत प्रत्येक गांव में किसी तरह की गंदगी ना रहे लोग खुले में शौच ना जाएं इसीलिए सभी के घरों में सरकार द्वारा शौचालय का निर्माण किया गया है तथा उनको उपयोग के लिए प्रेरित भी करना हम सबकी जिम्मेदारी है उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों के आवाहन करते हुए कहा कि ऐसे कार्य योजना बनाई जाए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजना का सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंच सके इस कार्यक्रम से प्रेरित होकर सरपंच पंच ने जागरूकता दिखाते हुए अपने अपने ग्राम पंचायतों में इन कार्यों की पहल करने की बात भी कही इस मौके पर स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक उमा भारती, जिला समन्वयक प्रदीप कुमार डनसेना, मितानिन प्रशिक्षित का श्री रेंद्र बंजारे, करुमुहा सरपंच दिलीप कुमार, बसनाझर सरपंच मनु बाई , उपसरपंच करूमौहा मेमसेन तथा तीनों पंचायत के पंच गण तथा पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे