किरोड़ीमल नगर खेल मैदान का जीर्णोद्धार जल्द करे नगर सरकार :- अतुल शर्मा खरसिया
संवाददाता -जयप्रकाश डनसेना
खरसिया संस्कार न्यूज़/ किरोड़ीमल नगर स्थित दानवीर सेठ किरोड़ीमल खेल मैदान विगत कई वर्षों से बदहाल व दयनीय स्थिती में है आज उसे नशाखोरी का मुख्य अड्डा बना दिया गया है मगर यहाँ की नगर सरकार के आँखों पर पट्टी बंधा हुआ है किरोड़ीमल नगर स्थित खेल मैदान इस क्षेत्र का सबसे बड़ा खेल मैदान है जहाँ हर वर्ष कई तरह के खेलो का आयोजन एवं सामाजिक धार्मिंक कार्यक्रम किए जाते है क्षेत्रीय युवा मैदान के वर्तमान स्थिति को लेकर काफी चिंतित हैं क्षेत्र के युवाओ की आवाज व मांग को बुलंद करते हुए किरोड़ीमल नगर के युवा नेता व भाजपा युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष अतुल शर्मा ने नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन देकर यह मांग किया है कि खेल मैदान का जीर्णोद्धार और सर्व सुविधा युक्त खेल मैदान का निर्माण जल्द से जल्द कराएं साथ ही साथ उन्होंने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को क्षेत्र के युवा कितने आक्रोशित हैं खेल मैदान को लेकर उस विषय से भी अवगत कराया ज्ञापन देते समय अतुल शर्मा के साथ किरोड़ीमल नगर के पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह ठाकुर जी वार्ड नंबर 4 के भाजपा नेता गुन्नू राम निषाद जी वार्ड नंबर 1 से युवा नेता व पूर्व पार्षद प्रत्याशी अतुल शर्मा जी उपस्थित रहे!